फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   EVM and VVPAT will remain under security guard, duty magistrate appointed

Rohtak News: सुरक्षा पहरे में रहेंगी ईवीएम व वीवीपैट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Fri, 04 Oct 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT will remain under security guard, duty magistrate appointed
रोहतक। विधानसभा चुनाव के तहत 5 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम व वीवीपैट मशीनें स्ट्रॉंग रूम में रखी जाएंगी। इसके लिए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

जिलाधीश अजय कुमार ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। यह आदेश स्ट्रॉंग रूम सील करने के बाद से लेकर मतगणना की तिथि तक लागू रहेंगे। सभी रिटर्निंग अधिकारी स्ट्रॉंग रूम के नजदीक ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के लिए बैठने के प्रबंध करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस उद्देश्य से राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधीश ने महम विधानसभा के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में स्थापित किए गए स्ट्रॉंग रूम/मतगणना केंद्र के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. देवेंद्र कुमार, सुबह 6 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक सहायक प्रो. अजय कुमार मान व दोपहर बाद 2 बजे से रात 10 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. राजेश को ड़्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस विधानसभा के चुनाव अधिकारी दलबीर सिंह फौगाट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधीश ने गढी-सांपला-किलोई विधानसभा के लिए जाट महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में स्थापित किए गए स्ट्रॉंग रूम/मतगणना केंद्र के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. अमित सहगल, सुबह 6 से दोपहर बाद 2 बजे तक मदवि के सहायक प्रो. संदीप सिंह व दोपहर बाद 2 बजे से रात्रि 10 तक मदवि के सहायक प्रो. सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस विधानसभा के चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र जून है।
जिलाधीश ने रोहतक विधानसभा के लिए जाट विद्यालय में स्थापित स्ट्रॉंग रूम/मतगणना केंद्र के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक मदवि के सहायक प्रो. राजकुमार यादव, सुबह 6 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. कुलदीप व दोपहर बाद 2 से रात्रि 10 तक मदवि के सहायक प्रो. हरिओम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस विधानसभा के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार हैं।

जिलाधीश ने कलानौर विधानसभा के लिए स्थानीय सीआर शिक्षा महाविद्यालय के ब्लॉक संख्या 2 में स्थापित स्ट्रॉंग रूम/मतगणना केंद्र के लिए रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. सतवीर सिंह, सुबह 6 से दोपहर बाद 2 बजे तक मदवि के सहायक प्रो. रवीश कुमार मान व दोपहर बाद 2 से रात्रि 10 तक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. जयभगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस विधानसभा के चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed