फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after the final counseling in Government Nehru College, 630 seats remained vacant in UG.

Rohtak News: राजकीय नेहरू कॉलेज में अंतिम काउंसिलिंग के बाद भी यूजी में खाली रह गई 630 सीट

Wed, 31 Jul 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 31 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Even after the final counseling in Government Nehru College, 630 seats remained vacant in UG.
30jjrp13झज्जर में स्थित राजकीय  स्नातकोतर  नेहरु महाविद्यालय।संवाद
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। उधर एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई थी, लेकिन अभी तक मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख घोषित नहीं की गई है और आवेदक मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसिलिंग का मंगलवार को अंतिम दिन था। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 570 भर चुकी हैं, जबकि 630 सीटें खाली हैं। इनमें बीए की 118, बीएससी फिजिकल साइंस की 254, बीएससी लाइफ साइंस की 37, बीएससी गणित की 20, बीकॉम की 101, बीसीए की 4 और बीबीए की 36 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों के लिए अब तक 648 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एमए अंग्रेजी के 99, एमए हिंदी के 87, एमए मनोविज्ञान के 57, एमए पत्रकारिता और जनसंचार के 38, एमए भूगोल के 88, एमकॉम के 89, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान के 99 और एमएससी गणित के 91 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में एमए अंग्रेजी की 30, एमए हिंदी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमए पत्रकारिता और जनसंचार की 30, एमए भूगोल की 40, एमकॉम की 120, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमएससी गणित की 40 सीटें हैं। प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 31 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed