फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after installing six motors, the water in Bhaini Surjan is not decreasing

Rohtak News: छह मोटर लगाने के बाद भी नहीं घट रहा भैणी सुरजन में पानी

Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 23 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Even after installing six motors, the water in Bhaini Surjan is not decreasing
भैणी सुरजन के खेतों में जलभराव का दृश्य। स्रोत : सरपंच
महम। भैणी सुरजन के किसानों का पानी निकासी के बाद गेहूं की बुवाई करने का सपना चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है। किसानों की मानें तो पानी की निकासी का कार्य किए जाने के बावजूद जलभराव कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सरपंच काजल ने बताया कि गांव के ढाई हजार एकड़ क्षेत्र में गेहूं की बुवाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सरपंच ने बताया कि सैमाण गांव की ओर से आने वाले पानी को रोकने के लिए बंद लगाया गया था। पानी की निकासी के लिए 6 मोटर पंप लगाए गए हैं मगर जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

किसान मुआवजे के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। कुछ किसान अपने मोबाइल फोन से आवेदन कर रहे हैं जबकि कई किसान अटल सेवा केंद्र पर जाकर। किसान धर्मबीर बड़ाली, कृष्ण बड़ाली व दीपक बड़ाली ने बताया कि अब बांध के दूसरी तरफ पानी भरा होने के कारण भूमिगत जलस्तर ऊपर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितना पानी निकाला जाता है उतना ही बढ़ जाता है। गांव की सीमा में तीन हजार एकड़ जमीन है। उसमें से मात्र 500 एकड़ में फसल की बुवाई संभव है। ढाई हजार एकड़ में गेहूं की बुवाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed