फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after 20 years, construction workers are not registered in the welfare board: Vinod

20 साल बाद भी कल्याण बोर्ड में पंजीकृत नहीं हुए निर्माण मजदूर : विनोद

Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 years, construction workers are not registered in the welfare board: Vinod
11सीटीके27 ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में मौजूद भवन निर्माण कामगार यूनियन के पदा​धिकारी। स्रोत : पदा​
रोहतक। सुनारिया चौक स्थित मजदूर भवन में भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के रोहतक ब्लॉक का पांचवां सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में संबोधित करते सीटू के जिला प्रधान कमलेश लाहली व भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान राम भगत ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगे मजदूर सबसे ज्यादा संख्या में काम करते हैं, लेकिन मजूदरी न मिलने से काम के दौरान मृत्यु होने के मामलों की बढ़ती संख्या इस क्षेत्र में कार्यरत 20 लाख मजदूरों की दयनीय स्थिति को उजागर कर रही है।
विज्ञापन

निर्माण मजदूरों के लिए बने कल्याण बोर्ड को एक तरह से खत्म करने की योजना सरकार की है। जब से सरकार प्रदेश में आई है, तब से न तो निर्माण मजदूरों का पंजीकरण हुआ और न समय पर सुविधा मिल रही। पूरे 10 साल में भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए बोर्ड के पैसों का दुरुपयोग करके झूठी वाहवाही लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो पैसा मजदूरों को देना चाहिए था उन पर बेमानी ऑब्जेक्शन लगाकर, फैमिली आईडी व श्रमिकों की वर्क स्लिप न करके सीएससी केंद्रों व दलालों को बढ़ावा देने का काम किया गया है।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य सचिव कॉमरेड विनोद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 22 लाख से ज्यादा निर्माण का मजदूर हैं। उनके लिए लंबे संघर्षों के बाद 2005 में निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया था। 20 साल बीत बाद भी 70 प्रतिशत निर्माण मजदूर बोर्ड में अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। सम्मेलन में 25 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें जसवंत को प्रधान, किशोर सचिव, रवि कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन की अध्यक्षता यूनियन के ब्लॉक प्रधान संजीव सिंह ने की व संचालन धर्मदास ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed