फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Even after 11 years, one and a half kilometer road has not been built, people are going to the railway station on a dirt road.

Rohtak News: 11 साल में भी नहीं बनी डेढ़ किलोमीटर सड़क, रेलवे स्टेशन पर कच्चे रास्ते से जा रहे लोग

Mon, 24 Nov 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Even after 11 years, one and a half kilometer road has not been built, people are going to the railway station on a dirt road.
फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने का कच्चा रास्ता दिखाते कस्बावासी संवाद
अजमेर गोयत
विज्ञापन

महम। रोहतक-हांसी के बीच चल रही ट्रेन का महम के लोग पूरी तरह लाभ नहीं उठा पा रहे, क्योंकि नेशनल हाईवे नंबर 9 से रेलवे स्टेशन तक का डेढ़ किलोमीटर का रास्ता 11 साल बाद भी कच्चा है। इतना ही नहीं यहां बारिश में पानी भर जाता है। यात्रियों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते को लेकर दिशा की बैठक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा व भाजपा मेयर रामअवतार वाल्मीकि आपस में भिड़ चुके हैं।
कस्बावासी धर्मेंद्र यादव, सीताराम, राजवीर यादव, प्रदीप यादव, राजेंद्र रांगी, जसवंत, वजीर, रामफल व कैप्टन राज सिंह ने बताया कि यह रास्ता कच्चा व कीचड़युक्त होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रात को कई बार यात्री ट्रेन से उतर जाते हैं लेकिन उनको बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिल पाता है। कीचड़ से भरा व उबड़ खाबड़ रास्ता होने के कारण यहां दिन में भी निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते को लेकर विधायक बलराम दांगी दिशा की बैठक में समस्या उठा चुके हैं। विधायक का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर 11 साल पहले कार्य चालू हुआ था। तब से लेकर अब तक वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता तक सरकार पक्का नहीं कर सकी। कहा, इस मुद्दे को वह विधानसभा सत्र में भी उठाएंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी सीमा में रास्ता पक्का कर दिया है। सीमा से बाहर रास्ता पक्का करने का काम प्रदेश सरकार का है।

एसडीएम बोले, रास्ता पक्का करने का कर रहे प्रयास
एसडीएम मुकुंद तंवर का कहना है कि रास्ता पक्का करने के लिए कई बार प्रयास किया गया है। इसको उपायुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी से पक्का कराने के लिए प्रपोजल भेजा गया था लेकिन यह रास्ता 27 फीट चौड़ा है। पीडब्ल्यूडी के नियमानुसार 33 फीट से कम विभाग रास्ता पक्का नहीं करता, इसलिए इसको अब पंचायत विभाग से पक्का करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा, उपायुक्त से चर्चा के बाद जो भी जल्दी से पक्का करने का प्रयास होगा, वह किया जाएगा।

फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने का कच्चा रास्ता दिखाते कस्बावासी संवाद

फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने का कच्चा रास्ता दिखाते कस्बावासी संवाद

फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने का कच्चा रास्ता दिखाते कस्बावासी संवाद

फोटो 01 महम रेलवे स्टेशन तक जाने का कच्चा रास्ता दिखाते कस्बावासी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed