फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Errors will be cured at the counter itself, the team from Chandigarh trained the employees for two hours

Rohtak News: काउंटर पर ही ठीक होंगी त्रुटियां, चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने कर्मचारियों को दो घंटे प्रशिक्षण दिया

Mon, 02 Oct 2023 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Errors will be cured at the counter itself, the team from Chandigarh trained the employees for two hours
नगर निगम कार्यालय में एनडीसी पोर्टल को लेकर बैठक करते मेयर ,आयुक्त व चंडीगढ़ से आए मुख्य नगर यो
रोहतक। नगर निगम एनडीसी पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को समय रहते दूर नहीं कर पा रहा है। मेयर मनमोहन गोयल ने शनिवार की रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने यह परेशानी रखी तो चंडीगढ़ से रविवार को ही एक टीम रोहतक पहुंची और कर्मचारियों को दो घंटे निगम कार्यालय में प्रशिक्षण दिया। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि निगम के काउंटर पर ही नाम, पता, मोबाइल नंबर व क्षेत्र की त्रुटियां दूर होनी चाहिए। चाहे तो अधिकारी समस्या का वर्गीकरण करके कर्मचारियों की ड्यूटी लगा सकता है।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम की 2 लाख 17 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी हैं। आम से लेकर खास व्यक्ति तक प्रॉपर्टी टैक्स के रिकाॅर्ड में गड़बड़ी से परेशान हैं। क्योंकि निगम ने 2021-22 में जिस एजेंसी से सर्वे करवाया, उसका कार्य संतोषजनक नहीं रहा। ऐसे में हर रोज लोग निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में त्रुटियां ठीक करने पहुंच रहे हैं। मेयर मनमोहन गोयल लोगों की परेशान को लेकर शनिवार को रोहतक जनसंवाद करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि समस्याओं का समाधान समय पर कैसे हो, इसके लिए तत्काल कदम उठाएं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आए केके वार्ष्णेय ने बताया कैसे त्रुटियां ठीक करें
दोपहर निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार व मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में एनडीसी पोर्टल को लेकर टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में चंडीगढ़ से आए मुख्य नगर योजनाकार केके वार्ष्णेय ने बताया कि कैसे कर्मचारी नाम, पता, मोबाइल नंबर व क्षेत्र व दूसरी त्रुटियां कैसे दूर करें। एक कर्मचारी ने कहा कि कई बार लोग लोकेशन गलत भर देते हैं। इस कारण भी आवेदन रद्द हो रहे हैं। विशेषज्ञ ने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की सलाह दी। साथ में बताया कि अगर बुजुर्ग अपनी प्रॉपर्टी आईडी में बेटे का मोबाइल फोन नंबर देता है तो दोनों से आईडी ली जाए। अगर निगम के रिकॉर्ड में अब भी प्रॉपर्टी किसी अन्य के नाम है तो पिछले रिकाॅर्ड की रजिस्ट्री भी ली जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, डीएमसी जितेन्द्र सिंह, नगर अभियंता विरेन्द्र हुड्डा, सुनील कुमार, तरुण कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अशोक कुमार व अशोक डांगी, भवन निरीक्षक रवि कुमार व राजीव विज, पटवारी संदीप कुमार व कर शाखा के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों से आग्रह है कि नई आईडी बनवाने या पुरानी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाते समय लोकेशन सही भरें। साथ ही आवेदन के साथ सारे दस्तावेज लगाए जाएं। समय रहते त्रुटियां दूर की जा सकें।
जितेंद्र कुमार, आयुक्त नगर निगम
...
मुख्यमंत्री के सामने लोगों की परेशानी रखी थी, जिसके बाद चंडीगढ़ से टीम रोहतक पहुंची और कर्मचारियों को दो घंटे विस्तार से बताया कि कैसे त्रुटियां दूर की जाएं। निगम आयुक्त ने लोगों की परेशानी दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिया है।

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
....
15 प्रतिशत छूट को लेकर मंगलवार को आ सकता पत्र
उधर, ऑनलाइन प्रॉपर्टी बिल प्रमाणित करने की शर्त के चलते बहुत कम लोग चालू वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स में छूट हासिल कर पाए। रोहतक निगम में आंकड़ा मात्र छह प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में सरकार 15 प्रतिशत छूट की योजना आगे भी जारी कर सकती है। इसमें बिल प्रमाणित करने की शर्त पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed