फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Equations of many veterans immersed in the draw of ward reservation, the first BC-B woman councilor will be made from Ward 8.

Rohtak News: वार्ड आरक्षण के ड्राॅ में डूबे कई दिग्गजों के समीकरण, वार्ड आठ से बनेगी पहली बीसी-बी महिला पार्षद

Tue, 24 Dec 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 24 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Equations of many veterans immersed in the draw of ward reservation, the first BC-B woman councilor will be made from Ward 8.
गर निगम चुनाव के लिए सोमवार को ड्राॅ के माध्यम से शहर की आधी सरकार आरक्षित हो गई, जहां कई दिग्गजों के चुनाव लड़ने के समीकरण डूब गए। डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 22 में 11 वार्ड आरक्षित किए, जिसमें 8 वार्ड महिला वर्ग, चार वार्ड एससी व तीन वार्ड बीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से पहले चरण में पांच नगर निगम व अन्य नगर निकायों के चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसके लिए 6 जनवरी को मतदाता सूची फाइनल होगी। दूसरे चरण में रोहतक व हिसार निगम के चुनाव करवाए जा सकते हैं, जिसकी मतदाता सूची 15 जनवरी को फाइनल होगी। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग की ओर से वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

रोहतक नगर निगम के वार्ड आरक्षित करने के लिए 23 दिसंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय में गठित कमेटी की बैठक हुई। एक घंटे चली बैठक में डीसी धीरेंद्र खड़गटा, निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, डिंपल जैन, मुक्ता नागपाल, दीपिका नारा व एडवोकेट मनोज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
यूं किए गए वार्ड आरक्षित
कुल वार्ड 22
वर्ग वार्ड
एससी वर्ग 2, 3, 4, 5, (3 व 4 महिला वर्ग के लिए आरक्षित)
बीसी ए 18 व 21 (18 महिला के लिए आरक्षित)
बीसी बी 8
सामान्य वर्ग की महिला 6, 10, 14 व 22
सामान्य वार्ड 1, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20
.........
बीसी वर्ग के लिए छह वार्ड में से किया गया ड्राॅ
इसके बाद बीसी वर्ग के लिए छह वार्ड जनसंख्या के आधार पर चयनित किए गए। इसमें पहले वार्ड नंबर 18 व 21 बीसी ए व वार्ड नंबर 8 बीसी बी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसमें आगे वार्ड नंबर 18 को बीसी ए वर्ग की महिला के लिए ड्राॅ के माध्यम से आरक्षित किया। वार्डबंदी में आखिर में 15 वार्ड की पर्ची डाली गई, जिसमें से वार्ड नंबर 6,10 14 व 22 सामान्य वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित हुआ, जबकि वार्ड नंबर 1, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19 व 20 में किसी भी वर्ग से महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकता है।

------------
वार्ड आरक्षित करने के लिए तदर्थ कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 22 में 11 वार्ड आरक्षित किए गए। इसमें चार वार्ड एससी, तीन वार्ड बीसी व आठ वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड में चार वार्डों से सामान्य वर्ग की महिला, दो वार्डों से एससी व दो वार्डों से बीसी वर्ग की महिला प्रत्याशी चुनी जाएंगी।
- धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed