फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entrepreneurs together will make the city beautiful

उद्यमी मिलकर शहर को बनाएंगे सुंदर

Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs together will make the city beautiful
बैठक में मौजूद उद्योगपति। अमर उजाला
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर को स्वच्छ बनाने व सार्वजनिक सुविधाएं बढ़वाने के लिए नगर निगम आयुक्त व मेयर ने मंगलवार को आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी महाप्रबंधक के कार्यालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। पांच कारोबारी सामाजिक जिम्मेदारी (कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी) के तहत सालाना शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत नगर निगम के माध्यम से खर्च करने के लिए तैयार हो गए। जबकि बाकी 9 मार्च को होने वाली अगली बैठक में अपने निर्णय से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में नगर निगमों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाले फंड पर रोक लगा दी थी, जो अब भी जारी है। इसके चलते निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा हैं। क्योंकि नगर निगम की मासिक आय 5 करोड़ के करीब है, जो प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क व दूसरे संसाधनों से हो रही है। जबकि खर्च 9 करोड़ रुपये के करीब है। इसमें 80 प्रतिशत बजट शहर की सफाई व्यवस्था व अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर खर्च हो रहा है। दूसरी तरफ कंपनी अधिनियम 2013 के तहत जिस कंपनी का साल का शुद्ध लाभ 5 करोड़ या सालाना आय 1 अरब या सालाना नेटवर्थ 500 करोड़ है तो उसके लिए शुद्ध लाभ की 2 प्रतिशत राशि समाज हित में खर्च करनी अनिवार्य है। निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर में सुंदरीकरण के लिए एक विशेष अभियान छेड़ा है। इसी के तहत मेयर मनमोहन गोयल व नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा मंगलवार दोपहर 1 बजे आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी महाप्रबंधक कुलदीप कादियान के कार्यालय में पहुंचे और आईएमटी के कारोबारियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएसआर के तहत रोहतक शहर के विकास व सुंदरीकरण में योगदान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पांच कारोबारी तैयारी, बाकी 9 मार्च को बताएंगे
बैठक में आईएमटी के एक दर्जन कारोबारियों ने भाग लिया। इसमें कारोबारी सदानंद, अरविंद कुमार, शिव कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राजीव जैन, रमेश बैनीवाल, संदीप गर्ग, जीडी शर्मा, अजय पठानिया व प्रिंस कुमार सहित अन्य शामिल रहे। मेयर मनमोहन गोयल ने कारोबारियों से आग्रह किया कि वे शहर के विकास में योगदान दें। निगम के मुताबिक स्टील कंपनी के संदीप गर्ग ने शहर में 100 मॉडर्न डस्टबिन रखवाने, खाद्य पदार्थ कंपनी के जीडी शर्मा ने 500 ट्री गार्ड लगवाने, पेंट कंपनी के प्रिंस कुमार ने एचएसआईआईडीसी व एक श्मशान घर में आधुनिक शौचालय बनवाने, नट बोल्ट कंपनी के राजीव जैन ने मेडिकल मोड़ व रुपया चौक के आसपास स्टील ग्रिल लगाने व एक अन्य कारोबारी ने दो चौक का सुंदरीकरण करवाने पर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निजी स्कूल व अस्पताल से मांगा जाएगा सहयोग
वहीं, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने पत्र लिखकर शहर के निजी स्कूल व अस्पताल संचालकों से सीएसआर के तहत शहर के सुंदरीकरण व विकास में सहयोग मांगा है। इसके चलते बुधवार को दो बजे निगम आयुक्त कार्यालय में मेयर व आयुक्त स्कूल संचालकों व अस्पताल मालिकों के साथ बैठक करेंगे।

आईएमटी के बड़े कारोबारियों के साथ बैठक सकारात्मक रही। पांच ने जहां शहर के सुंदरीकरण व विकास में सहयोग देने की सहमति दे दी है, जबकि बाकी के साथ 9 मार्च को दोबारा आईएमटी में बैठक होगी।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed