{"_id":"6813e63fa4cd405f4b0902b9","slug":"entered-the-house-and-stabbed-friends-wife-and-injured-her-rohtak-news-c-17-roh1020-644532-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर दोस्त की पत्नी को चाकू मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर दोस्त की पत्नी को चाकू मारकर घायल किया
Fri, 02 May 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के शीतल नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक ने दोस्ती की पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मारपीट में आरोपी समेत दो लोग घायल हो गए।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। मूल रूप से महेंद्रगढ़ के हमीदपुर निवासी ज्योति ने बताया कि वह पति विकास और सास सिलोचना के साथ रोहतक के शीतलनगर में रहती है। उनके पति विकास कुमार ने दोस्त शुभम के साथ एक दुकान कर रखी थी। 10 दिन पहले दोनों के बीच दुकान के रुपये को लेकर मनमुटाव हो गया था। बुधवार रात को वे सब घर में सो रहे थे। रात में शुभम दोस्त कपिल के साथ आया और दरवाजे को धक्का देकर घर में घुस आया। विकास पर हमला बोल दिया। पति को बचाने के लिए आई तो शुभम ने उनके हाथ पर चाकू मार दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गए। हालांकि, इस दौरान दोनों आरोपी भी चोटिल हो गए। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।