{"_id":"6907c2f9687225f16c032886","slug":"entered-the-house-and-pointed-a-pistol-at-the-ib-officer-rohtak-news-c-17-roh1019-755871-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर आईबी जवान पर तानी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर आईबी जवान पर तानी पिस्तौल
विज्ञापन
रोहतक। गांव भैंसरू खुर्द में गांव के ही रहने वाले युवक ने घर में घुसकर आईबी के जवान पर पिस्तौल तान दी। साथ ही उसे गली के बाहर ले जाकर धमकी देकर फरार हो गया। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
भैंसरू खुर्द निवासी अनिल ने सांपला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नौकरी करते हैं। साथ ही दिल्ली ड्यूटी है। रात करीब तीन बजे गांव का जगदीप उर्फ भोला उनके घर में घुस गया और उन पर पिस्तौल तान दी।
पिस्तौल दिखाकर उसे गली में ले गया और बोला कि मेरे साथ चलो नहीं दो गोली मार दूंगा। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी से उसे जान का खतरा है।