फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees said, General Manager should be transferred immediately

Rohtak News: कर्मचारी बोले, महाप्रबंधक का तत्काल तबादला हो

Mon, 15 Apr 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Employees said, General Manager should be transferred immediately
राेहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन धरने का रविवार को 5वां दिन रहा। कर्मचारियों ने कहा कि वह महाप्रबंधक की तानाशाही किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। जब तक कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को अन्य डिपो के कर्मचारी भी धरने को मजबूत करने के लिए और आगे की रणनीति बनाने के लिए धरना स्थल पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि महाप्रबंधक अपनी हठधर्मिता को छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करके समस्याओं का समाधान करें। उनकी हठधर्मिता के कारण आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। हर रोज विद्यार्थी शिकायत लेकर डिपो में पहुंच रहे है, लेकिन अधिकारी पिछले दस दिन से दफ्तर नहीं आ रहे हैं। महाप्रबंधक ने कई बसों को बंद कर दिया है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। पूर्व प्रधान दीपक हुड्डा ने कहा अधिकारी पद के दुरुपयोग को देखते हुए और कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक कार्यशैली की वजह से अधिकारी का तबादला करना चाहिए। विजिलेंस जांच भी होनी चाहिए। इस मौके पर राज्य महासचिव जगदीप लाठर, पूर्व प्रधान दीपक हुड्डा, धर्मेंद्र, राजेश किलोई, देवेंद्र दलाल, ओमप्रकाश सांगवाण, सुनील अहलावत, संदीप, सिल्कराम, प्रेम और कुलदीप अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इन आरोपों को लेकर कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। जल्द ही कोर्ट से नोटिस जारी हो जाएगा। सीट पर रहते हुए सिर्फ मुख्यालय के आदेशों की पालना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed