फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees and workers demonstrated in support of farmers

किसानों के समर्थन में कर्मचारियों व मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2020 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Employees and workers demonstrated in support of farmers
Employees and workers demonstrated in support of farmers - फोटो : RohtakCity
सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व अन्य संगठनों ने कृषि कानूूनों व बिजली बिल 2020 के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों को समर्थन देते हुए शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में बैठक कर सभी ने सरकार की निंदा की व किसानों पर लाठीचार्ज करने, पानी की बौछार व आंसू गैस छोड़ने पर रोष प्रकट किया। सभी ने सरकार से तीनों कृषि कानून व बिजली बिल वापस लेने की अपील की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन जारी रहेगा। भिवानी में मुंढाल के नजदीक किसान धन्ना सिंह की दुर्घटना में मौत होने पर मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पार्क में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता व किसानों पर काले कानून थोप रही है। इन्हें बगैर किसी शर्त सरकार तुरंत वापस ले। केंद्र एवं हरियाणा सरकार हर प्रकार से किसान एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करने पर आमादा है। सरकारी विभाग, उद्योग, हवाई जहाज, रेल, परिवहन एवं कारखानों को पूंजीपतियों के हवाले करके मेहनतकश जनता को उनका गुलाम बनाना चाहती है। इसीलिए यह विरोध के स्वर उभरे हैं। कर्मचारी व आमजन 26 नवंबर को हड़ताल कर अपना रोष व्यक्त कर चुके हैं। इसके बावजूद सरकार अपने अड़ियल रवैये से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक रोहतक प्रधान सतबीर मुंढाल, विनोद देशवाल, सुरेखा, रामकिशन, संजय बिड़लान, सतवीर सिंह ने कृषि कानून, बिजली विधेयक बिल 2020 एवं श्रम कानून संशोधन बिल 2020 का विरोध किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच व सीटू जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयकुंवार दहिया व सीटू जिला सचिव प्रकाश चंद्र ने किया। इस मौके पर नगर निगम से अशोक दुलगच, बिजली निगम से प्रभु दयाल, धर्मराज कुंडू, सिंचाई विभाग से सुरेंद्र हुड्डा, शिवकुमार, रोडवेज से हिम्मत राणा, राजपाल सिंह, हेमसा से मुकेश खरब, वन विभाग से जोगिंदर करौथा, हुडा से प्रेम सिंह घिलौंडिया, रिटायर कर्मचारी संघ से खेमचंद, प्रकाश, किसान सभा से प्रीत सिंह, शमशेर मलिक, सीआईटीयू से सुरेंद्र मलिक, सतवीर सिंह, नौजवान सभा से संदीप, एसएफआई से सुरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को दबाना मौलिक अधिकारों का हनन
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की प्रदेश कमेटी की बैठक बलवंत भवन रोहतक में संपन्न हुई। मीटिंग की संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसान आंदोलन को दबाने की कार्रवाई मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए आंदोलनकारियों को रसद मुहैया कराने पर जोर दिया गया। संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों एवं संशोधित बिजली बिल 2020 के खिलाफ आंदोलन को निरंतर तेज किया जा रहा है। गांव-गांव में संघर्ष कमेटियां बना कर किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। हरियाणा एवं केंद्र सरकार की ओर से आंदोलन को दबाने की कार्रवाई मौलिक अधिकारों का हनन है। इस दमनात्मक कार्रवाई को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। संगठन ने हरियाणा निवासियों से अपील की है कि देश भर के आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में खाने-पीने की पूरी मदद करें। संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed