फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employee not found at the counter, people created ruckus, said - government's fault, we are suffering

Rohtak News: काउंटर पर नहीं मिला कर्मचारी, लोगों ने किया हंगामा, बोले- गलती सरकार की, भुगत रहे हम

Tue, 13 Jun 2023 03:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:27 AM IST
विज्ञापन
Employee not found at the counter, people created ruckus, said - government's fault, we are suffering
नगर निगम कार्यालय में जोनल टैक्स ऑ​फिसर को काउंटर पर कर्मचारी न होने की ​शिकायत देता वार्ड प
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर आम लोगों की नगर निगम परेशानी दूर नहीं कर पा रहा है। निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए नागरिक सुविधा केंद्र में शनिवार को वार्ड वाइज काउंटर बनाए और संबंधित कर्मचारी का नाम अंकित कराया। सोमवार को जब 25 नंबर काउंटर कर्मचारी नहीं मिला तो बिल निकलवाने आए लोग भड़क गए। लोगों ने कहा, गलती सरकार की है लेकिन खामियाजा भुगत रहे हैं। वे बिल ठीक कराने आए तो काउंटर नंबर 25 पर कर्मचारी नहीं है। संयुक्त आयुक्त ने तुरंत जोनल टैक्स ऑफिसर को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से शनिवार व रविवार को शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए शिविर लगाए गए। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में मात्र 472 शिकायतें आईं। क्योंकि निगम ने अब तक चालू वित्त वर्ष 2023-24 के बिल वितरित नहीं किए हैं। इस कारण लोगों को त्रुटियों का पता नहीं लगा है। सोमवार को कुछ लोग निगम में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल ठीक कराने पहुंचे। वार्ड नंबर पांच से आए सुखबीर सिंह ने कहा कि काउंटर नंबर 25 पर प्रॉपर्टी टैक्स के बिल निकाले जा रहे थे, लेकिन 11 बजे से कर्मचारी नहीं है। विजय नगर निवासी रामचंद्र व हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुकेश उप्पल ने कहा कि कई लोग तो सुबह नौ बजे आए थे। वे प्रॉपर्टी टैक्स भरना चाहते हैं, लेकिन बिल नहीं निकल रहा। उन्होंने निगम के संयुक्त आयुक्त से भी बात की। इसके बावजूद काउंटर पर कर्मचारी नहीं आया है।
विज्ञापन


जोनल टैक्स ऑफिसर पहुंचे काउंटर पर, तब तक हो गया लंच
ज्वाइंट कमिश्नर ने जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक शर्मा को मामले की जांच करने के लिए कहा। जोनल टैक्स ऑफिसर काउंटर पर पहुंचे, जहां सीट खाली थी। दूसरे कर्मचारी को लोगों के बिल निकालने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। मामला दोबारा ज्वाइंट कमिश्नर के पास पहुंच गया। इसी बीच महिला कर्मी आ गई। उसने लोगों के बिल निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बनाए थे काउंटर, वार्ड के साथ कर्मचारी का नाम भी अंकित
नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स को विशेष कदम उठाए गए हैं। नागरिक सुविधा केंद्र में हर वार्ड के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। काउंटर पर वार्ड के साथ संबंधित कर्मचारी का नाम भी अंकित किया गया है, ताकि आम लोगों को पता रहे कि उनका कार्य किसे करना है। साथ ही एक-एक काउंटर पर प्रिंटर रखा गया है। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।

10 एंट्री अपडेट होने के बाद आगे की एंट्री खुलेगी



चंडीगढ़ की तरफ से नगर निगम के साफ्टवेयर में परिवर्तन किया गया है। अब ऑनलाइन टैक्स रिकाॅर्ड में डाटा अपडेट करने वाले अधिकारी व कर्मचारी मनमानी नहीं कर सकेंगे। पहले मौजूद 10 एंट्री अपडेट होने के बाद ही अगली एंट्री खुलेगी। अब किसी सिफारिश या परिचित और देरी से आकर पहले काम का दबाव बनाने वाले व्यक्ति का रिकाॅर्ड बीच में अपडेट नहीं होगा।



पूरी व्यवस्था को अपडेट किया गया है। नागरिक सुविधा केंद्र में वार्ड वार काउंटर बनाकर कर्मचारी का नाम भी अंकित कर दिया है। सभी कर्मियों को गंभीरता से काम करने की हिदायत दी है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विजय सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed