{"_id":"69ff82217bc25eff4c078547","slug":"emphasis-on-voting-for-strengthening-democracy-rohtak-news-c-198-1-rew1001-238158-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने पर दिया जोर
Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए निकाय चुनाव में 10 मई को मतदान करने पर जोर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता आश्रम संचालक दिनेश राजपाल ने की।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, डॉ. पवन गोयल, प्रो. सीएल सोनी और दिनेश कपूर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार है। सभी को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। नागरिकों को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और योग्य उम्मीदवार को चुनना चाहिए।
शशि जुनेजा, निशा सीकरी और दयाराम आर्य ने कहा कि संविधान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि नागरिकों के कर्तव्यों की भी सीख देता है। उन्होंने लोगों से मतदान अवश्य करने और समाजहित में सही उम्मीदवार चुनने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान दयाराम आर्य ने उपस्थित लोगों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। हेल्थ एंड वेलनेस कोच शशि जुनेजा ने घुटनों के दर्द और सर्वाइकल से राहत देने वाले व्यायाम करवाए।
इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रधान दीपेश भार्गव, रामरतन यादव, राजेंद्र गेरा, सीए जतिन सैनी और सोनिया पोपली को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र, पुरुषोत्तम नंदवानी, शिव कुमार वर्मा, आदर्श अरोड़ा, कपिल कपूर, प्रीति, ओजस्वी, पूर्वांशी, सोनिया कपूर और सुदर्शन सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।