फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emphasis on improving education and making students skilled

Rohtak News: शिक्षा में सुधार के साथ विद्यार्थियों को कौशलयुक्त बनाने पर जोर

Thu, 15 Aug 2024 05:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving education and making students skilled
रोहतक।
विज्ञापन

मौजूदा दौर में तकनीकी कोर्स और विद्यार्थियों से फीडबैक बेहद आवश्यक है। जाट शिक्षण संस्था में शिक्षा में सुधार के साथ विद्यार्थियों को कौशलयुक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति (एनईपी) को बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा। व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया जाएगा। यह कहना है जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और सचिव नवदीप मोनू का। वह बुधवार को अमर उजाला के आईएमटी कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में संस्था के किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा साझा कर रहे थे।
संस्था प्रधान ने कहा कि जाट शिक्षण संस्था वर्ष 1912 में शुरू हुई थी। चौधरी मातूराम इसके संस्थापक सदस्य रहे। इसके बाद से संस्था समाज में शिक्षा की अलख जगाती आ रही है। स्कूल से शुरू हुई संस्था अब कई कॉलेज व तकनीकी कोर्स करा रही है। पिछले कई वर्षों से संस्था के चुनाव नहीं होने से कार्यकारिणी नहीं बननी थी। अब समाज ने कार्यकारिणी चुनी है। शिक्षण संस्था को पहले से की तरह शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाना लक्ष्य है।
विज्ञापन

एनईपी लागू करने के साथ नए कोर्स शुुरू किए जाएंगे
संस्था सचिव ने कहा कि संस्था में फीडबैक की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। इसमें विद्यार्थी पढ़ाई न होने, कक्षा न होने, शिक्षक के काम नहीं कराने या अन्य जानकारी दे सकते हैं। इन समस्याओं का समाधान कर शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाया जाएगा। युवा वर्ग के कॅरिअर और बेहतर भविष्य को लेकर संस्था में एनईपी लागू करने के साथ नए कोर्स शुुरू किए जाएंगे। इसमें बीएससी स्पोर्ट्स, नर्सिंग व अन्य कोर्स शामिल हैं। इनके लिए दस्तावेज तैयार कर संबंधित अधिकारी के पास स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। इस संबंध में 17 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। यहां कई बड़े फैसलों पर मंजूरी की मुहर लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed