फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emotional happiness and tears of victory were visible on Deependra's face.

Rohtak News: दीपेंद्र के चेहरे पर दिखी भावुकता की खुशी, जीत के आंसू

Wed, 05 Jun 2024 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Emotional happiness and tears of victory were visible on Deependra's face.
रोहतक। हरियाणा में भाजपा अल्पमत में पहले आ चुकी थी। विधानसभा में विधायकों का विश्वास खोने के बाद अब जनता का विश्वास भी खो चुुकी है। यह कहना है कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा का। वे जीत के बाद अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत से भावुक हुए दीपेंद्र हुड्डा अपनी खुशी साझा करते हुए बोले, अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अल्पमत की सरकार के खिलाफ जनता ने अविश्वास पत्र पारित कर दिया है। ऐसी सरकार को क्षण भर भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो सरकार को बर्खास्त कर तुरंत चुनाव कराए जाएं। भाजपा के पास अब केवल 41 विधायक हैं। ऐसे में सरकार नहीं चल पाएगी। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। पिछली बार हम 11 सीटों पर आगे थे, जबकि 31 सीटें जीते। हमारे 28 प्रतिशत वोट आए। वर्तमान में हमारा वोट प्रतिशत 45 प्रतिशत है। हम 52 सीटों पर आगे हैं। उत्तर भारत में विपक्ष का सबसे बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस का रहा है। चुनाव में रोहतक की जनता स्टार प्रचारक थी। रोहतक की हर मां, हर पिता व भाई स्टार प्रचारक थे। कार्यकर्ताओं ने भी जी तोड़ मेहनत की। बाहर से आने वाले लोग उनकी भावना नहीं समझ पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed