फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   EMI number under surveillance and Mobile robbers at police radar

ईएमआई नंबर सर्विलांस पर, मोबाइल लूटने वाले उपद्रवी पुलिस की रडार पर

Mon, 29 Feb 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Mon, 29 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
EMI number under surveillance and Mobile robbers at police radar

उपद्रवियों को पुलिस अब किसी भी हालत में बख्शना नहीं चाहती है। दुकानों में आगजनी करने वालों के अलावा मोबाइल की दुकानें लूटने वाले उपद्रवी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने उपद्रवियों का पता लगाने के लिए लूट के मोबाइल के ईएमआई नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।

विज्ञापन

दुकानदारों ने खुद मोबाइल के ईएमआई नंबरों को पुलिस को सौंपा। ऐसे में एसपी शशांक आनंद ने इसकी कमान आईपीएस हिमांशु को सौंपते हुए जिले भर में टीम को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन

मोबाइल टेलीकॉम कंपनी से ली मदद 

मोबाइल दुकानदारों ने टेलीकॉम कंपनियों से मदद ली। टेलीकॉम कंपनियों ने पीड़ित दुकानदारों की अपील पर मोबाइलों के ईएमआई नंबर मुहैया करवाया। दुकानदार ईएमआई नंबर मिलने के बाद उसे पुलिस को सौंप रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के लूटे गए मोबाइल

उपद्रवियों ने जिले में कई मोबाइल शॉप में लूट करने के बाद आगजनी की थी। वहीं शहर में कई शॉप से 50 से 60 लाख रुपये तक के मोबाइल लूट लिए गए। पुलिस की मानें तो अभी तक 50 से ज्यादा मोबाइल दुकान लूटे जाने के केस दर्ज किए गए हैं।


कॉल डिटेल निकलवाकर नंबरों को लगवाया सर्विलांस पर 

वहीं पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाकर मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर अब उनकी लोकेशन तलाश रहे हैं। साथ इस उपद्रव में शामिल उनके साथियों को भी पुलिस को तलाश है।


आईपीएस हिमांशु को सौंपी कमान

उपद्रवियों के द्वारा आगजनी और लूट की घटना के बाद पुलिस वीडियो, कॉल डिटेल, फोटो और अन्य सबूतों के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी आईपीएस हिमांशु को दी है। 


आईपीएस हिमांशु करीब चार महीने पहले रोहतक में ट्रेनिंग करके गए थे। उस समय उन्होंने सदर थाने का चार्ज संभाला था। एक बार फिर एसपी ने हिमांशु पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed