फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emergency was loaded on holiday, patients with stomach pain also came

Rohtak News: अवकाश के दिन इमरजेंसी पर रहा लोड, पेट दर्द के भी मरीज पहुंचे

Mon, 26 Aug 2024 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 26 Aug 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Emergency was loaded on holiday, patients with stomach pain also came
26सीटीके10..पीजीआई आपातकालीन विभाग में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
रोहतक। जन्माष्टमी पर अवकाश के चलती पीजीआईएमएस और नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद रही। ऐसे में सारा भार आपातकालीन विभाग पर रहा। रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। इमरजेंसी सेवाएं देने के लिए डॉक्टर मौजूद रहे। इसके कारण मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सोमवार को भी करीब 300 कार्ड बने। वहीं नागरिक अस्पताल में चोटिल लोग प्राथमिक उपचार के लिए ही पहुंचे। आपातकालीन विभाग में आने वाले में ज्यादातर मरीज वायरल और तेज बुखार के रहे। डायरिया के मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने से मरीजों को मिल रही राहत
बीते 10 दिनों में डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की हड़ताल खत्म होने से मरीजों को राहत मिली है। अवकाश के दौरान भी दो करीब तीन से चार डॉक्टर आपातकालीन विभाग में मौजूद रहे। छह के करीब नर्सिंग स्टाफ और पीजी छात्र रहे। इससे मरीजों को बहुत ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


गेट-6 से आज भी चार पहिया वाहनों की आवाजाही है बंद
गेट छह से चार पहिया वाहनों की आवाजाही आज भी पूर्णत: बंद रही। सिर्फ आईडी कार्ड दिखने बाद ही लोगों को आने जाने दिया गया। जन्माष्टमी के अवकाश आज लोगों ने इस रास्ते का कम ही प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::
अब कोई हड़ताल नहीं है। संस्थान में सब कुछ सामान्य पहले जैसा सुचारु चल रहा है। अवकाश के दिन डॉक्टरों ने सामान्य और गंभीर दोनों ही मरीजों का इलाज किया गया।
-एसएस लोहचब, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed