{"_id":"68ab607d26c3ac32850fc1c4","slug":"electricity-workers-will-protest-on-september-4-rohtak-news-c-17-roh1020-714581-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिजली कर्मचारी 4 सितंबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिजली कर्मचारी 4 सितंबर को करेंगे विरोध प्रदर्शन
Mon, 25 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। बिजली निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार को बार-बार ज्ञापन व पत्र देने के बाद भी कच्चे-पक्के कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कच्चे कर्मचारियों को न मेडिकल सुविधाएं मिल रही है न ही मेडिकल बिलों का भुगतान हो रहा है।
कर्मचारियों को इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। बिजली निगम में स्टाफ की कमी के कारण मानसिक रूप से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। ये विचार ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा ने कही।
सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। यहां पर चार सितंबर को सभी मुख्य अभियंताओं के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए चर्चा की। राज्य प्रधान सुरेश राठी ने बैठक की अध्यक्षता की। मंच का संचालन उप महासचिव राणा ने किया।
चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार बिजली निगमों को धीरे-धीरे प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने का काम कर रही है। इन कंपनियों को कौड़ियों के दाम पर बिजली निगमों को सौंपने जा रही है।
राज्य प्रधान सुरेश राठी ने आगामी आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि यूनियन प्रदेश में 27 अगस्त को सभी सर्कलों में कार्यकारिणी बैठक करेंगे। इसके बाद चार सितंबर को जोन स्तर पर सामूहिक अवकाश के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यूनियन अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली निगम के प्रदर्शन की तैयारी के लिए प्रदेश में 6 सितंबर को यूनिट कार्यकारिणी बैठक करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्युत विभाग हरियाणा, पंचकूला में 10 सितंबर को प्रदर्शन कर मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा।