फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electricity worker, meter, police, crime, beaten, village, rohtak, haryana

बिजली मीटर बाहर लगाने गए कर्मियों को दौड़ाया, पुलिस देखती रही

Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
electricity worker, meter, police, crime, beaten, village, rohtak, haryana
पांच पर केस, मोरखेड़ी गांव में मीटर बदलने और मीटरों को घर से बाहर लगाने गए थे - फोटो : Demo pic
सरकार की बिजली के मीटरों को घरों से बाहर निकालने की योजना बिजली कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। घरों से बाहर मीटर लगाने जाने वाले बिजली कर्मचारियों पर आये दिन हमले हो रहे हैं। भालौठ सब डिवीजन में पड़ने वाले गांव मोरखेड़ी में सोमवार को खराब मीटर बदलने और मीटरों को घरों से बाहर निकालने गए बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने हाथापाई करके दौड़ा लिया। कर्मियों के साथ गई पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही और हंगामा देर तक चलता रहा। मामले में एसडीओ की ओर से गांव के पांच लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार ने लोगों के घरों के अंदर लगे बिजली के मीटरों को बाहर लगाने का अभियान चलाने के निर्देश बिजली निगम के अधिकारियों को दिए हैं। माना जाता है कि मीटर घर के अंदर लगे होने से बिजली चोरी होती है। किसी पर बिल बकाया हो जाता है तो उसका मीटर उतारने में परेशानी होती है। इस कारण बिजली निगम ने मीटर बाहर लगाने का अभियान चलाया है। बिजली निगम की टीम मोरखेड़ी गांव में खराब मीटर बदलने के साथ ही घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाने गई थी। टीम ने जैसे ही काम शुरू किया गांव के ओमप्रकाश, राजकुमार, हरपाल, रामकुमार, बनी सिंह विरोध करने लगे। जब बिजली निगम के कर्मचारियों ने इनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो आरोप है कि इन लोगों ने कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी और अन्य लोगों को भी बुला लिया। बताया जाता है कि जब कई लोग हो गये तो बिजली कर्मियों को दौड़ा लिया। बिजली कर्मियों ने बताया कि पुलिस कर्मी भी उनके साथ थे, लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। उनको भागकर जान बचानी पड़ी। कर्मियों ने पूरा मामला उच्च अधिकारियों को बताया तो उसके बाद एसडीओ भालौठ सुरेंद्र सिंह की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार हुआ है हमला

बिजली कर्मियों के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। मीटर घर के बाहर लगाने और बदलने पर उनके साथ हाथापाई और अभद्रता तक की गई है। पांच दिन पहले निंदाना में मीटर बाहर निकालने गई बिजली निगम की टीम के साथ हाथापाई करके भगा दिया गया था। उस समय भी पुलिस उनके साथ थी, लेकिन किया कुछ नहीं। इसके अलावा खरावड़ के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजली कर्मियों के साथ हाथापाई की थी। हालांकि, इन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन बिजली कर्मियों पर हमले नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मोरखेड़ी में बिजली निगम के कर्मचारी खराब मीटर बदलने और घरों के अंदर से मीटर बाहर निकालने के लिए गए थे। गांव वालों ने उनके साथ अभद्रता की और मीटर बाहर नहीं निकालने दिए। सरकारी कार्य में बाधा डालने के कारण पांच के खिलाफ कंसाला चौकी में मामला दर्ज कराया गया है।
- बलजीत मलिक, एक्सईएन सब अर्बन दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed