फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity theft caught in RO plant, fined 26 lakhs

आरओ प्लांट में बिजली चोरी पकड़ी, 26 लाख का लगाया जुर्माना

Fri, 03 Sep 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in RO plant, fined 26 lakhs
सेक्टर-36 स्थित एक आरओ प्लांट में विजिलेंस टीम ने मीटर बदलकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी है। प्लांट संचालक पर 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सनसिटी हाइट्स के नजदीक सेक्टर-36 में बड़ा आरओ प्लांट है। इसमें बिजली कनेक्शन एक महिला के नाम है। प्लांट का बिजली का लोड बढ़ाने के लिए संचालक ने सात अक्तूबर 2020 में आवेदन किया था। इस दौरान बिजली निगम ने लोड तो बढ़ा दिया, लेकिन बिल नहीं बढ़ा। बिजली चोरी की आशंका पर टीम ने जांच की, लेकिन कुछ पकड़ नहीं आया। मामला विजिलेंस के पास पहुंचा। विजिलेंस टीम ने कनेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई और फिर रेकी शुरू कर दी। इस दौरान टीम को मौके पर बिजली निगम का मीटर लगा नहीं मिला। इसके मीटर रीडिंग पहुंचा तो मौके पर बिजली निगम का मीटर लगा मिला। उसके जाते ही फिर मीटर बदल दिया गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बदला मीटर कब्जे में ले लिया। विजलेंस को पूछताछ में पता चला कि प्लांट संचालक ने निजी मीटर लगा रखा था। बिजली निगमकर्मियों की मिलीभगत से संचालक को रीडिंग लेने वाले कर्मी के आने की तारीख की जानकारी हो जाती थी। इस पर वह निजी मीटर हटाकर निगम का मीटर लगा लेता था। मामले की गंभीरता को देख बिजली निगम ने थाना पुलिस को सूचना देते हुए प्लांट संचालक पर 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, विजिलेंस टीम ने बुधवार की रात कलानौर में रोहतक-भिवानी मार्ग स्थिति एक होटल पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। होटल में बिजली के दो कनेक्शन लगे हुए थे। टीम ने दोनों मीटर सील करके अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीओ को सौंप दिए हैं।
कर्मचारियों की मिलीभगत से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हो रही सर्वाधिक बिजली चोरी
जिले में निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से व्यावसायिक प्रतिष्ठान, ढाबे, होटल, आरओ प्लांट आदि में सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है। इस पर विजिलेंस टीम की नजर है। दो माह के अंदर टीमों ने शहर के बाहर स्थिति करीब 30 ढाबों और 42 आरओ प्लांट पर बिजली चोरी पकड़ी है। विजिलेंस टीम का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं से ज्यादा बिजली चोरी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हो रही है, जिसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

62 दिन में पकड़ी 136 चोरी, 1.62 करोड़ जुर्माना
विजिलेंस टीमों ने एक जुलाई से एक सितंबर तक 136 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर 1.62 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बिजली चोरी के संदेह में 70 मीटर उतारकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। टीमों दिन में चेकिंग करने नहीं जा रही हैं। टीमें रेकी करके बिजली चोरी के स्थानों को देखती हैं। दिन छिपने के बाद छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-36 में आरओ प्लांट में मीटर बदलकर बिजली चोरी की जा रही थी। प्लांट संचालक पर 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, कलानौर में होटल में लगे दो मीटरों में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी पकड़ी गई है। विजिलेंस ने दो माह में बिजली चोरी के 136 मामले पकड़कर 1.62 करोड़ जुर्माना लगाया है।
-एमएस सिमन, अधिशासी अभियंता विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed