फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity crisis: industries cut for two hours, 40 minutes in rural areas

बिजली संकट : उद्योगों की दो घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में 40 मिनट हुई कटौती

Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis: industries cut for two hours, 40 minutes in rural areas
रोहतक। तेज गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा रही है। ओवरलोडिंग से 11केवी और 33केवी के 43 फीडरों पर ब्रेकडाउन होने से संबंधित एरिया की बिजली तीन से चार घंटे बंद रही। 95 फीडर की लाइन ट्रिप होने से सप्लाई बंद हुई। वहीं, बिजली खपत रोकने के लिए पंचकूला मुख्यालय के निर्देश पर इंडस्ट्रीज के 114 फीडरों की सप्लाई दो घंटे बंद बाधित की गई।
विज्ञापन

गर्मी में तापमान 40 डिग्री के पार होने से बिजली की खपत एकदम से बढ़ गई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा रही है। इसके चलते बिजली निगम के आला अधिकारी जितनी बिजली मिल रही है, उसकी संतुलित आपूर्ति करने के लिए कटौती कर रहे हैं। कभी शहर व देहात में कटौती की जा रही है तो कभी इंडस्ट्रीज अथवा एग्रीकल्चर फीडर की। आमजन को बिजली बाधित होने से दिक्कत न हो, इसलिए इंडस्ट्रीज की आपूर्ति में दो से तीन घंटे कटौती की जा रही है। वीरवार की रात से शुक्रवार की शाम तक इंडस्ट्रीज के 114 फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक काटी गई, इसकी वजह से उद्योगों में उत्पादन बंद रहा। 95 फीडरों की लाइनें ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति 40 से 60 मिनट तक बंद रही। देहात और म्हारा गांव जगमग गांव के 102 फीडरों की आपूर्ति करीब 40 मिनट बाधित की गई।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से केबल में लगी आग
आर्य नगर में ओवरलोडिंग की वजह से बिजली केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति करीब साढ़े चार घंटे तक बाधित रही। केबल में आग लगने की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद करके टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत केबल का जला हुआ हिस्सा हटाकर नया हिस्सा जोड़ा तब सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर 104 शिकायतें आईं
कटौती अथवा लाइन ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से बिजली निगम के कंट्रोल रूम पर 104 शिकायतें दर्ज की गई। लाइन ट्रिप की शिकायत पर टीमों के मौके पर भेजकर समस्या का निदान कराया गया।

एक नजर में
- 11केवी के 40 और 33केवी के तीन फीडर में ब्रेक डाउन
- 11केवी के 89 और 33केवी के छह फीडर की लाइन ट्रिप
- इंडस्ट्रीज के फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे बंद की
वर्जन-
विगत दो दिनों की अपेक्षा बिजली आपूर्ति में काफी सुधार किया गया है। पंचकूला मुख्यालय से संदेश आने के बाद इंडस्ट्रीज के फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए काटी है। ओवरलो डिंग की वजह से लाइनें ट्रिप होने की समस्याओं का तुरंत निदान कराया जा रहा है।
- एके यादव, अधीक्षण अभियंता यूएचबीवीएन रोहतक सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed