फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity Corporation installed four transformers in Atgama Bhavan, fear of accidents looms large.

Rohtak News: बिजली निगम ने अठगामा भवन में लगा दिए चार ट्रांसफॉर्मर, हादसों का सता रहा डर

Sun, 29 Mar 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation installed four transformers in Atgama Bhavan, fear of accidents looms large.
05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण
रोहतक। बोहर के अठगामा भवन में बिजली निगम ने चार ट्रांसफॉर्मर लगा दिए हैं जिससे पंचायत की सार्वजनिक बैठकों व कार्यक्रमों में आमजन की परेशानी बढ़ रही है। अठगामा की ओर से कार्यक्रमों में आमजन की संख्या अधिक रहने से हादसों का भी डर रहता है।
विज्ञापन

बोहर के वार्ड-10 में मेलवान पाना में अठगामा भवन हैं। इसमें बिजली निगम की ओर से चार पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इनको को हटाने के लिए उपायुक्त और बिजली निगम को शिकायत दी है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अठगामा प्रतिनिधियों ने समाधान शिविर में उपायुक्त से मांग की थी कि वे बिजली निगम को ट्रांसफॉर्मर हटाने के निर्देश दें।
-------
वर्जन
अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों को जाली से कवर करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। भवन के अंदर से ट्रांसफॉर्मरों को हटाने के लिए उचित स्थान की आवश्यकता है जिसकी ग्रामीणों से मांग की गई है। -मनीष, एसडीओ, उपमंडल भालौठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो : 06
कई गांवों की अठगामा भवन में पंचायती बैठक होती है। लंबे समय बिजली के ट्रांसफॉर्मरों को भवन परिसर के स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हादसों की संभावना रहती है। -अजपाल नांदल, अठगामा प्रधान, बोहर।

फोटो : 07
जिला उपायुक्त, बिजली निगम व सीएम विंडो के माध्यम से ट्रांसफॉर्मरों को स्थानांतरित करने के लिए शिकायत दी चुकी है लेकिन कोई समाधान नहींं हुआ है। भवन के अंदर बच्चे भी खेलते रहते हैं। -कुलदीप नांदल, बोहर।

-------
फोटो : 08
भवन में अनेकों कार्यक्रम होते हैं। ट्रांसफॉर्मर पर जालीदार सुरक्षा भी नहीं की गई है। काफी समय पहले शॉर्ट सर्किट से तार जलने की समस्या आई है। इससे बचने के लिए इन्हें यहां से हटाना चाहिए। -हंसराज, बोहर।

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

05-रोहतक के बोहर अठगामा भवन में लगे ट्रांसफॉर्मरों के निकट बैठे आमजन। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article