फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity consumption increased by 45 lakh units in the last seven days of three years.

Rohtak News: तीन साल के अंतिम सात दिनों में 45 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 45 lakh units in the last seven days of three years.
रोहतक। तीन साल में 2025 के अंतिम सात दिनों की बिजली की खपत 45 लाख यूनिट तक बढ़ गई। 2023 में दिसंबर के अंतिम सात दिनों में बिजली खपत 355.69 लाख यूनिट, 2024 में 362.38 लाख यूनिट और 2025 में 401.01 लाख यूनिट रही। इसका अंतर 45 लाख यूनिट दर्ज किया गया है। बिजली निगम अधिकारियों ने खपत बढ़ने का कारण माैसम नहीं बल्कि फीडरों की संख्या बढ़ना बताया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के बाद जिले में 31 दिसंबर को बिजली की खपत 10 लाख यूनिट तक बढ़ी है। 2025 में अक्तूबर के मध्य दिनों की अपेक्षा बिजली की खपत में खासा अंतर नहीं है। हालांकि, जून की तुलना में 40 लाख यूनिट बिजली खपत का अंतर है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 को बिजली की खपत 49.05 लाख यूनिट रही थी जबकि 31 दिसंबर 2025 को 59.02 लाख यूनिट दर्ज की गई। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों बिजली की खपत में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण माैसम को नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
तीन साल में फीडरों और कॉलोनियों की संख्या बढ़ी है। स्वाभाविक रूप से बिजली की खपत में अंतर होगा लेकिन सर्दी के माैसम का खपत पर असर न के बराबर है।
- बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
-------------
जिले में बिजली की खपत (लाख यूनिट में)
दिनांक : 2023 : 2024 : 2025
25 दिसंबर : 45.84 : 54.77 : 57.04
26 दिसंबर : 50.32 : 52.43 : 55.93
27 दिसंबर : 50.95 : 47.90 : 57.51
28 दिसंबर : 51.90 : 49.63 : 58.08
29 दिसंबर : 55.55 : 52.02 : 54.96
30 दिसंबर : 52.08 : 51.62 : 58.47
31 दिसंबर : 49.05 : 54.01 : 59.02
- नोट : जानकारी बिजली निगम के अनुसार।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed