फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electricity connection was not found in any booster, if there is no panel board then somewhere pipe and cable

किसी भी बूस्टर में नहीं मिला बिजली कनेक्शन, कहीं पैनल बोर्ड नहीं तो कहीं पाइप व केबल

Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection was not found in any booster, if there is no panel board then somewhere pipe and cable
रोहतक। अमृत प्रोजेक्ट के तहत बने पांचों बूस्टरों का वीरवार को नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। ऐसा कोई भी बूस्टर नहीं मिला, जो थोड़ी खामी दूर करके चालू किया जा सके। किसी में भी बिजली के कनेक्शन नहीं मिले। किसी में पैनल बोर्ड नहीं था तो किसी में पाइप व केबल नहीं बिछी थी। दावा है जनस्वास्थ्य विभाग दो दिन में बूस्टर चालू करने के लिए होने वाले कामों का एस्टीमेट बनाकर भेज देगा। वहीं, निगम अफसरों ने कहा कि एस्टीमेट मिलते ही कामों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अमृत-एक के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने और सुचारु पेयजल के लिए जलघर, पंपिंग स्टेशन व बूस्टर बनाने का प्रोजेक्ट जनस्वास्थ्य विभाग ने बनाया था। प्रोजेक्ट स्वीकृत होने के साथ ही सरकार ने नगर निगम को जिम्मेदारी सौंप दी। जनस्वास्थ्य विभाग की प्लानिंग के तहत नगर निगम ने पालिका कॉलोनी, पटेल नगर, एकता कॉलोनी, माता दरवाजा और सुखपुरा चौक पर बूस्टर बनवाए। करोड़ों रुपये की लागत से बने पांचों बूस्टर चालू नहीं हो सके हैं। उच्चाधिकारियों ने जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से बूस्टरों का संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा मगर पहले वह तैयार नहीं हुआ। यही नहीं, दो माह पहले पांचों बूस्टरों पर बिजली कनेक्शन व जरूरी काम कराने के लिए 28 लाख रुपये भी जनस्वास्थ्य विभाग को दे दिए। विगत दिवस जनस्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण नहीं करने का मामला पंचकूला पहुंचा तो उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही अफसरों ने यू टर्न ले लिया और इंजीनियरों की टीम निरीक्षण के लिए भेजने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

इसके तहत वीरवार को नगर निगम के इंजीनियर संदीप के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर अमित रोहिल्ला, सुरेश कुमार और देवेंद्र ने पांचों बूस्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शामिल इंजीनियरों के अनुसार ऐसा कोई भी बूस्टर नहीं मिला, जिसे थोड़ी-बहुत खामियां दूर करके चालू किया जा सके। बूस्टरों में बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। इसके अलावा कहीं पर कनेक्शन नहीं था तो कहीं पैनल बोर्ड नहीं लगा था। सभी खामियों के साथ-साथ एस्टीमेट की रिपोर्ट दो दिन के अंदर नगर निगम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता हेडक्वार्टर मनजीत दहिया का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद खामियों को तत्काल दूर कराया जाएगा ताकि जल्द से जल्द बूस्टर चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed