{"_id":"e6a830e93ebc9053b1f194840e936af5","slug":"electricity-bill-hike-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट तक नहीं जलाते, फिर भी दौड़ रहे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट तक नहीं जलाते, फिर भी दौड़ रहे मीटर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 24 Nov 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के नए मीटरों से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मीटर लाइट जलाए
विज्ञापन
बिना भी दौड़ रहे हैं। इसके विरोध में सोमवार को पार्षद के साथ विजय नगर और
आसपास की कॉलोनियों के लोग लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर बिजली
बिल कम कराने की मांग उठाई। डीसी ने एसई को समस्या का समाधान करने के आदेश
दिए, जिसके बाद जाकर लोग शांत हुए।
बिजली निगम ने घरों के बाहर डिजिटल मीटर लगाए हैं। लोगों का मानना है कि ये काफी तेज चलते हैं। इससे बिजली बिल भी कई गुना ज्यादा आने लगा है। इस कारण ही वार्ड-19 के पार्षद अनिल के साथ न्यू विजय नगर, विजय नगर, शीतल नगर, एकता कॉलोनी, हरि सिंह कॉलोनी के लोग सोमवार को लघु सचिवालय पहुंचे और वहां हंगामा किया।
पार्षद अनिल ने बताया कि घर के अंदर एक लाइट भी नहीं जलाई जाती है तब भी मीटर की रीडिंग चलती रहती है। इस कारण ही बिजली का बिल काफी बढ़कर आ रहा है। इसके साथ ही बिल में कई तरह के चार्ज लगा दिए गए हैं वो अलग। यह पूरी तरह से गलत है। इस मामले में लोग डीसी से मिले। डीसी डीके बेहेरा ने तुरंत ही एसई को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
अब एसई मामले की जांच करेंगे। इस दौरान सतनारायण पांचाल, संजय, इंद्रपाल, धर्मा, सतबीर सिंह, धूप सिंह, धर्मबीर, अमर सिंह, गुलाब, राम सेवक और सुदेश मौजूद रहे।
2000 परिवारों को बिना रीडिंग के भेजे बिल
रोहतक। बिजली निगम के अधिकारी वसूली में जुटे हैं। उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काट रहे हैं। लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। निगम अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का नतीजा है कि रिठाल और नरवाल फौगाट में मीटर से रीडिंग लिए बिना ही बिल जारी कर दिए गए।
जब ग्रामीणों ने भारी-भरकम बिल देखे तो रोष जताया। निगम की इस लापरवाही के शिकार एक या दो नहीं बल्कि करीब 2000 परिवार बने हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को डीसी से मिलकर मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल बनवाने की मांग की। इस दौरान कुलदीप, प्रकाश, बलजीत, राजपाल, ताराचंद, अशोक, अनिल, जयपाल और रूखर मौजूद रहे।