फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Electrical equipment repair work completed at Sub Urban-2 with an expenditure of Rs 45 crore.

Rohtak News: सब अर्बन-2 में 45 करोड़ से पूरा हुआ बिजली उपकरण सुधार कार्य

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electrical equipment repair work completed at Sub Urban-2 with an expenditure of Rs 45 crore.
रोहतक। बिजली निगम की ओर से निर्बाध बिजली देने के लिए सब अर्बन-दो के उपकरणों में सुधार किया गया है। रोहतक सर्कल के सब अर्बन-दो में आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत पुराने तार बदलने से लेकर फीडर बांटने पर 45 करोड़ रुपये से 100 प्रतिशत काम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने उपकरण सुधार के लिए आरडीएसएस के तहत वर्ष-2023 में कार्य शुरू किया था। इसमें सर्कल के अंदर 157 करोड़ रुपये से कार्य किया जाना है। सर्कल के तीन उप मंडलों में से सब अर्बन-दो (उप शहरी मंडल-2) का फुट सर्वेक्षण के अनुसार 45.07 करोड़ रुपये की लागत से शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दावा है कि उप शहरी मंडल-2 में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके तहत महम, कलानौर व रोहतक के कुछ हिस्से में बिजली निगम ने खुले तार व एबी केबल बदलने और विस्तार करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुराने कंडक्टर बदलने, 11 केवी फीडरों के बांटने व खंभे लगाने के काम किए गए हैं। इस उप शहरी मंडल में 9 मीटर के 1975 और 11 मीटर के 2941 खंभे लगाए गए हैं।


सब अर्बन-दो में योजना के तहत बिजली उपकरण सुधार कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। बिजली उपकरण नवीकरण से उम्मीद है कि बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -सीमा रानी, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed