फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   electrical cremation make in vaish college

वैश्य कॉलेज श्मशान में विद्युत शवदाह गृह बनेगा

Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
electrical cremation make in vaish college
नगर निगम कमिश्नर अपने कार्यालय में बैठक करते हुए। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मेयर और नगर निगम कमिश्नर ने मंगलवार को रामबाग श्मशान सोनीपत रोड कमेटी के सामने विद्युत शवदाह गृह में कोरोना से मरने वालों का दाह संस्कार कराने का प्रस्ताव रखा। महासचिव गुलशन ढल ने कहा कि बुधवार को कमेटी की बैठक में निगम के प्रस्ताव पर मंथन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, निगम कमिश्नर ने अधीनस्थों को जल्द से जल्द वैश्य कालेज श्मशान में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में मंगलवार शाम मेयर मनमोहन गोयल और निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा ने रामबाग श्मशान सोनीपत रोड कमेटी, वैश्य कॉलेज श्मशान कमेटी व रोटरी क्लब सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में महासचिव गुलशन ढल, सचिव एनके वासन, नानक मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि रोटरी क्लब के सहयोग से वर्षों से बंद पड़े रामबाग विद्युत शवदाह गृह को जीर्णोद्धार करके शुरू कराया गया है। इसमें अभी तक 32 लोग स्वेच्छा से अंतिम संस्कार करवा चुके हैं। इस पर मेयर व कमिश्नर ने कमेटी के सामने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार वैश्य कॉलेज श्मशान में कराया जा रहा है। प्रशासन चाहता है कि कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में कराया जाए। जिस पर कमेटी ने कहा कि इस मसले पर बुधवार को बैठक करके अंतिम फैसला होगा जिससे निगम प्रशासन को अवगत करा दिया जाएगा। इसके साथ ही निगम कमिश्नर ने अधीनस्थों को आदेश दिए कि वैश्य कॉलेज श्मशान में जल्द से जल्द विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जाए। इस दौरान रोटरी क्लब से डॉ. आरके चौधरी, नरेश जैन, वैश्य कालेज श्मशान कमेटी के राजू सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed