{"_id":"65bd2c887a7411627d0ca546","slug":"electric-bus-stand-is-not-getting-any-dues-from-railways-for-power-supply-rohtak-news-c-17-roh1019-350700-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस स्टैंड को बिजली सप्लाई के लिए रेलवे से नहीं मिल रहा नो ड्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस स्टैंड को बिजली सप्लाई के लिए रेलवे से नहीं मिल रहा नो ड्यूज
Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। इलेक्ट्रिक बस स्टैंड को बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम रोहतक को रेलवे विभाग से नो ड्यूज नहीं मिल पा रहा है। बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर की ओर से दो बार इसके लिए रेलवे को पत्र भी लिखा जा चुका है, लेकिन रेलवे की तरफ से हो रही देरी के कारण यह बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि सेक्टर छह से गुजरने वाली पानीपत रेलवे लाइन के नीचे से बिजली सप्लाई के लिए केबल दबकर आनी है।
बिजली निगम ने इलेक्ट्रिक बस स्टैंड को सप्लाई देने के लिए पूरी तैयारी की हुई है, जबकि कनेक्शन को लेकर फीस से संबंधित प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। निगम को जब तक रेलवे की तरफ से नो ड्यूज नहीं मिल जाता है, वह कनेक्शन नहीं दे सकते हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि नो ड्यूज के लिए पूरी प्रक्रिया होती है। वह प्रक्रिया अभी मुख्यालय से पूरी होनी है। प्रक्रिया अभी पाइपलाइन में है, जल्द ही निगम को नो ड्यूज भी दिया जाएगा, ताकि बिजली कनेक्शन जल्द से जल्द मिल सकें।
बिजली कनेक्शन मिलने के बाद निर्माण कार्य में आएगी तेजी
इलेक्ट्रिक बस स्टैंड को बिजली कनेक्शन मिलने के बाद जल्द शुरू होने वाले निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी, क्योंंकि निर्माण कार्य के दौरान बिजली से होने वाले कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी। बिजली मिलने के बाद बिजली से होने वाले कार्यों के लिए अन्य उपकरणों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
वर्जन
रेलवे को पत्र भी लिखा जा चका है, लेकिन उनकी भी एक प्रक्रिया होती है, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कनेक्शन मिल पाएगा। हमारी तरफ से कनेक्शन के लिए तैयारी पूरी है।
- रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।