फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elective surgery will not happen due to corona in Rohtak, Karnal and Agroha Medical College

रोहतक, करनाल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कोरोना के चलते अभी नहीं होंगी इलेक्टिव सर्जरी

Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elective surgery will not happen due to corona in Rohtak, Karnal and Agroha Medical College
रोहतक। लोगों की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेेजों में इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन अब कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेेजों को इससे बाहर कर दिया है। कोविड अस्पताल बने पीजीआईएमएस रोहतक, करनाल मेडिकल कॉलेज व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को कोरोना मरीजों पर अधिक ध्यान देने को कहा गया है। ऐसे में तीनों संस्थानों में इलेक्टिव सर्जरी फिर टल गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमणकाल में सबसे अधिक असर उन मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने सामान्य ऑपरेशन करवाने थे और वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कोरोना के चलते पिछले छह माह से ये सर्जरी रुकी हैं और आगामी दिनों में भी सर्जरी होने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इससे मरीजों की वेटिंग लिस्ट और लंबी हो गई है। हाल ही में सरकार ने निर्देश जारी किए थे कि ओपीडी के साथ अब मेडिकल कॉलेज इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू कर दें। लेकिन इन निर्देशों पर कोरोना की बढ़ती संख्या ने विराम लगवा दिया है। हाल ही में पीजीआईएमएस रोहतक की बात करें तो गाइनी, एनेस्थिसिया व अन्य विभाग कोरोना के हॉट स्पॉट बन गए हैं। ऐसे में कोविड मरीजों के बीच इलेक्टिव सर्जरी शुरू करना आफत बना हुआ है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के निर्देश आए थे और इसकी तैयारी की जा रही थी। लेकिन रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसीएस एमईआर आलोक निगम ने रोहतक, करनाल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को अभी कोरोना मरीजों पर ध्यान देने को कहा है। यह तीनों संस्थान कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहे हैं, इन्हें 100-100 बेड के आईसीयू तैयार रखने को कहा गया है। पीजीआईएमएस ने ओपीडी तो सारी शुरू कर दी हैं, लेकिन इलेक्टिव सर्जरी अभी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed