फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elections in Bengal and Assam were not fair, the role of the Election Commission is questionable: Bhupendra Hooda

बंगाल और असम में नहीं हुए निष्पक्ष चुनाव, आयोग की भूमिका संदिग्ध : भूपेंद्र हुड्डा

Thu, 07 May 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Elections in Bengal and Assam were not fair, the role of the Election Commission is questionable: Bhupendra Hooda
13-पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा साथ है पूर्व मंत्री सु
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए है। चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही। कांग्रेस केरल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही है। तमिलनाडु में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

कहा, हरियाणा की तीनों नगर निगम चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। सभी निगमों में कांग्रेस का मेयर व पार्षद चुने जाएंगे। वह बुधवार शाम को डी पार्क स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि जिन नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही है, वहां जनता से अपील है कि वह उस मजबूत उम्मीदवार को वोट दें जो भाजपा को हराने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में एक महीने में ही 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। मार्च में 115 रुपये व अप्रैल में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तीन माह में ही कॉमर्शियल सिलिंडरों के दाम में करीब 1,303 रुपये का इजाफा हुआ है। अब कॉमर्शियल सिलिंडर 3,071 रुपये का हो गया है।

कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय यही सिलिंडर 1,200 रुपये में उपलब्ध था।
चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी निंदनीय

भाजपा नेताओं की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल व चौधरी बंसीलाल के लिए कही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को मुख्यमंत्रियों का सम्मान करना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों का दौरा किया है। किसान सरकार की खरीद व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। भाजपा ने किसानों को पोर्टल, रजिस्ट्रेशन, गेट पास और वेरिफिकेशन के अनावश्यक पचड़ों में उलझा रखा है। न तो समय पर खरीद हो रही है और न ही भुगतान। किसान भारी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed