फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Elderly woman murdered after robbery on Diwali day in Rohtak

Murder: दिवाली के दिन लूटपाट के बाद हत्या... महम में बुजुर्ग महिला को बर्बरता से मार डाला

Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

रोहतक के महम में दिवाली के दिन लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। त्योहार पर मिठाई देने गया गूंगा युवक तो 80 वर्षीय कृष्णा देवी बिस्तर पर मृत मिली। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Elderly woman murdered after robbery on Diwali day in Rohtak
Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के दिन वीरवार को बदमाशों ने घर में 15 साल से अकेली रह रही बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी की सिर और मुंह पर चोट मारकर हत्या कर दी। पड़ोस का युवक बधाई देने के लिए मिठाई का डिब्बा देने गया तो शव बेड पर खून से लथपथ हालत में मिला। 
विज्ञापन


चेहरे, कान और नाक से खून बह रहा था। आशंका है कि किसी ने लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या की है। महम थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले गुरदेव सिंह ने बताया कि 80 वर्षीय कृष्णा देवी महम के वार्ड नंबर 15 में गुरुद्वारे के पास  15 साल से अकेली रह रही थी। उसकी दो बेटियों में बड़ी कांता देवी का देहांत हो चुका है, जबकि छोटी बेटी मंजू की दिल्ली में शादी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा देवी ने बेटी के बेटे को गोद लिया था, लेकिन वह भी बाबा बन गया और आश्रम में जाकर रहने लगा। फिलहाल कृष्णा देवी का होटल से ही खाना आता था। सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर उसे घर के बाहर बैठे देखा गया था। 
 

करीब सवा 11 बजे एक युवक मिठाई का डिब्बा लेकर अंदर गया। जो गूंगा था। उसने देखा तो कृष्णा देवी बेड पर मानो सो रही थी। किसी ने ऊपर से चदर डाली हुई थी। उसने हिलाकर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई। 
 

नाक व कानों से जेवरात गायब

चादर हटाई को कृष्णा देवी के चेहरे से खून बह रहा था। नाक व कानों से जेवरात गायब थे। मामले की सूचना वार्ड के पार्षद को दी गई। पार्षद ने पुलिस को अगवत कराया। अब बेटी के दिल्ली से आने का इंतजार है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल एफएसएल एक्सपर्ट के साथ पुलिस घर के अंदर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed