{"_id":"62c1db06ebcb6b1198785568","slug":"elderly-woman-dies-in-road-accident-on-kharavad-bypass-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Rohtak: डिवाइडर से टकराकर वैन पलटी, सास की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Rohtak: डिवाइडर से टकराकर वैन पलटी, सास की मौत, बहू घायल
Sun, 03 Jul 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:38 PM IST
सार
खरावड़ बाईपास के पास हादसा हुआ। वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास के पास हादसा हुआ। वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास पर ढाबे के सामने डिवाइडर से टकरा कर वैन पलटने से खेड़ी सांपला की बुजुर्ग महिला प्रभादेवी (67) की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू सुमन (32) सहित पांच सवारी घायल हो गई। सुमन के बयान पर आईएमटी थाने में वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुमन ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सास के साथ रोहतक आ रही थी। इसके लिए सांपला से ईको वैन में सवार हुई। वैन में चार सवारी और बैठी थी। वैन चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। जब वैन सुबह करीब 10 बजे खरावड़ के नजदीक ढाबे के सामने पहुंची तो उसने एकदम कट मार दिया।
विज्ञापन
इससे वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वैन में सवार सवारियों को चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी सास प्रभा देवी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बाकी सवारियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन