{"_id":"672ce96cf6b6f30b69033a9f","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115274-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Thu, 07 Nov 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल झज्जर में मृतक महिला के पोस्टमार्टम कार्रवाई करता पुलिस कर्मी व मौजूद परिजन। संव
बेरी। बेरी-झज्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बुजुर्ग महिला सुबह पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर जा रही थी।
सड़क हादसे की सूचना बेरी शहर पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भागलपुरी निवासी विकास ने बताया कि उसकी मां हरनंदी सुबह बेरी-झज्जर मार्ग पर कैंटीन के पास मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जा रही थी। उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बुजुर्ग महिला बुरी तरह कुचली गई थी। मृतक महिला के तीन बेटे हैं और पति मेहनत मजदूरी का काम करता हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वर्जन
बेरी कैंटीन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक महिला के बेटे विकास के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक बुजुर्ग महिला के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, शहर चौकी, बेरी