{"_id":"69cac6548b2da1fde20c52e4","slug":"elderly-man-attacked-in-bahalba-fir-registered-against-10-rohtak-news-c-17-roh1020-832246-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बहलबा में बुजुर्ग पर हमला, 10 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बहलबा में बुजुर्ग पर हमला, 10 पर एफआईआर
विज्ञापन
महम। गांव बहलबा में विक्रम(60) ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए 3 नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महम पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने कहा है कि वह रविवार को गांव के ही बिट्टू के घर पर किसी काम से गए थे। रात 9 बजे जब वह वापस आ रहे थे तो आरोप है कि घात लगाकर 10 लोगों ने घेर लिया।
लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई की। वह बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। उन्हें महम अस्पताल ले जाया गया जहां पर एमएलआर काटी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिट्टू, नवीन, राहुल व 7 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद