फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Eight Containment Zones created in the district

जिले में बनाए गए आठ कंटेनमेंट जोन

Sat, 13 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight Containment Zones created in the district
जिले के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने आठ कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इनके आसपास के इलाकों को बफर जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हाउस नंबर 48 से पश्चिम की तरफ 50 फीट, दक्षिण की तरफ हाउस नंबर 43, पूर्व की तरफ 50 फीट, उत्तर की तरफ हाउस नंबर 48 तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। हाउस नंबर 50 से पश्चिम में हाउस नंबर 37 तक, दक्षिण में हाउस नंबर 42, पूर्व में हाउस नंबर 68 से उत्तर में हाउस नंबर 50 तक बफर जोन बनाया गया है। पाड़ा मोहल्ला में गुप्ता के घर से पश्चिम में नीलकंठ के घर, दक्षिण में मुंशी राम के मकान, पूर्व में देसराज से उत्तर में गुप्ता के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सनी के घर से पश्चिम में राम किशन के मकान, दक्षिण में जमना देवी के घर, पूर्व में सूरज के घर से उत्तर में सनी के घर तक बफर जोन रहेगा। तिलक नगर में उमेद सिंह के घर से पश्चिम में खाली प्लॉट, दक्षिण में जिले सिंह से उत्तर में उमेद के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। दीवान के घर से उत्तर में ओम प्रकाश के मकान, पश्चिम में प्रताप सिंह के घर, दक्षिण में देवेंद्र के घर से पूर्व में दीवान सिंह के मकान तक बफर जोन बनाया गया है। कलानौर के वार्ड सात में बसाना-कलानौर रोड के पास जगजीत अहलावत के घर से शुरू होने वाली गली में दक्षिण में कोरोना मरीज का घर कवर करते हुए जगदीश के घर तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। कलानौर के पूरे वार्ड सात को बफर जोन बनाया गया है। कलानौर के गांव सैंपल में सूरज भान के घर से पूर्व में कोरोना मरीज के घर को कवर करते हुए लालचंद के मकान तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। गांव सैंपल की प्रशासनिक सीमा बफर जोन रहेगी। इसी तरह वार्ड 15 के शिवन एंक्लेव वार्ड सात के कृपाल नगर और वार्ड 14 के दरियाव नगर में भी कंटेनमेंट और बफर जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed