फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Efforts will be made to solve the problems of farmers: Krishnamurthy

किसानों की समस्याओं के समाधान का किया जाएगा प्रयास : कृष्णमूर्ति

Sun, 15 Dec 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to solve the problems of farmers: Krishnamurthy
14सीटीके01- पत्रकारों से अपने निवास पर बातचीत करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा। स्रोत : पा
किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह शुरुआत रोहतक के कलावड़ गांव से 22 दिसंबर सुबह 9 किसानों की बैठकों के साथ होगी। यह कहना है पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा का। वे शनिवार को 22 दिसंबर से किसानों से मिलने के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो वर्ष में करीब 150 गांव में जाने का लक्ष्य है। उनकी बैठकों में जाकर उनसे संवाद किया जाएगा। मेरा परिवार 100 वर्षों से भी ज्यादा समय से किसानों की सेवा में है। 1923 में चौधरी टेकराम लाहौर काउंसिल (एमएलसी) के सदस्य चुने गये थे। चौधरी राम सरूप देश की आजादी से पहले लाहौर काउंसिल के सदस्य चुने गए थे। वे 1947 में देश की आजादी तक तीन बार चुने गए। मेरे परिवार ने अनेक काम इस क्षेत्र के किसानों की भलाई के लिए किए। इसी कड़ी निरंतर किसानों के द्वार जाकर उनसे संपर्क करेंगे। किसानों व सरकार के बीच अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। भाजपा के किसान हितैषी कामों को लेकर किसानों की चौखट पर जाऊंगा। उनसे बातचीत करूंगा। उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed