फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Efforts are being made to set up an oxygen plant, survey was also carried out: Deputy Commissioner

ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रयास जारी, सर्वे भी कराया ः डीसी

Sat, 08 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to set up an oxygen plant, survey was also carried out: Deputy Commissioner
रोहतक। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लॉकडाउन की स्थिति और अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। वह एसपी राहुल शर्मा के साथ कलानौर अस्पताल पहुंचे। यहां कोरोना के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से बातचीत भी की। मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पतालों और पीजीआई में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए सर्वे भी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ऑक्सीजन, दवाओं की जरूरत और उपलब्धता के बारे में रिपोर्ट ली। इसके बाद वे महम के अस्पताल पहुंचे, वहां भी सुविधाओं का जायजा लिया और स्टाफ से रिपोर्ट ली। बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि कोरोना को लेकर गांवों का सर्वे कराया गया है। जिन गांवों में पिछले माह की तुलना में इस बार ज्यादा मामले आए हैं, वहां जागरूकता अभियान चलाया गया है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 1500 बेड का इंतजाम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed