{"_id":"65dfa0385cf0db1262084e94","slug":"effort-to-simplify-law-and-order-meghwal-rohtak-news-c-17-roh1020-370829-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था सरल बनाने का प्रयास : मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था सरल बनाने का प्रयास : मेघवाल
विज्ञापन
सांपला। सरकार देश में न्यायपालिका के सहयोग से बेहतर न्यायिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था सरल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही। वह बुधवार को सांपला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
कानून मंत्री ने कहा कि सरकार न्यायपालिका के डिजिटल बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए जोर शोर से काम कर रही है। उच्चतम न्यायालय डिजिटल सुनवाई के लिहाज से वैश्विक नेता बन गया है। उन्होंने कहा कि 40 से अधिक देशों की शीर्ष अदालतें अपना फैसले सुनाते समय भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसलों का उल्लेख करती हैं। देश में लगभग तीन करोड़ मामलों की सुनवाई डिजिटल तरीके से की गई जबकि शीर्ष अदालत में अकेले लाखों मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की। उच्चतम न्यायालय, न्याय का मंदिर और संविधान का रक्षक बना रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि कानूनों को सरल भाषा में लिखा जाना चाहिए ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी नए कानून को समझ सकें। उन्होंने चल रही पहलों को आगे बढ़ाने और सभी नागरिकों के लिए न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपना समर्पण दोहराया।
कानून मंत्री ने कहा कि यातायात नियमों में भी सुधार व बदलाव किया जा रहा है। यातायात नियमों को लेकर जटिल कानून व्यवस्था को सरल बनाया जाएगा। मौके पर ही केस का निपटारा करने का प्रयास होगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया।। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इससे जनता उनकी योजनाओं को लेकर खुश है।
विज्ञापन
इस मौके पर संदीप, चांद सिंह, प्रिंस, सोनू, दीपक समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।