फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education Minister gave degrees to 1230 girl students

Rohtak News: शिक्षा मंत्री ने 1230 छात्राओं को डिग्री दी

Sat, 12 Apr 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Education Minister gave degrees to 1230 girl students
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मनीष ग्रोवर ने शिरकत की। मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्राचार्य की ओर से विभिन्न संकायों की 1230 छात्राओं को डिग्री प्रदान की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि छात्राओं को अपनी आत्मा की आवाज सुनकर अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि आप छात्राएं ही देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश के युवा हर दिशा में अपनी धाक जमा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश के युवाओं ने अनेक उपलब्धि हासिल की है। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के उपाध्यक्ष सतीश नांदल भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. दर्शना ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाने की मांग रखी और साथ लगती पुलिस लाइन की जमीन को कॉलेज को देने की मांग की, ताकि महाविद्यालय का पीजी ब्लॉक बनाया जा सके।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय की ओर से की गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। डॉ मीनू नैन ने कॉर्डिनेटर और संयोजिका के रूप में डॉ. वीना सचदेवा ने भूमिका निभाई। डॉ. सुभाष बल्हारा तथा डॉ. फूल कुमार ने मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की तरफ से शॉल भेंट किया। मंच संचालक डॉ. किरण शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अंजू, डॉ. प्रदुमन, डॉ. अनिता, डॉ. सुमन, डॉ. बिंदु, डॉ. नरेश, डॉ. बसंत ,व डॉ. नीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed