फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Education develops the ability to find solutions to problems: Vice Chancellor

समस्याओं का समाधान ढूंढने की क्षमता विकसित करती है शिक्षा : कुलपति

Mon, 11 Nov 2024 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Education develops the ability to find solutions to problems: Vice Chancellor
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पायरिंग चेंज थ्रू एजुकेशन पर पैनल डिस्कशन हुआ। एमडीयू के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज में बदलाव लाने का एक शक्तिशाली उपकरण है। शिक्षा विभाग की अध्यक्ष व कार्यक्रम की कंवीनर डाॅ. नीरू राठी ने जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि शिक्षा हमें नई सोच प्रदान करती है और समस्याओं का समाधान ढूंढने की क्षमता विकसित करती है। इस पैनल डिस्कशन कार्यक्रम में बतौर पैनेलिस्ट ईटीएमए गुरुग्राम के निदेशक प्रो. एसपी मल्होत्रा, कुरुक्षेत्र विवि के प्रो. राजेन्द्र यादव तथा दिल्ली विवि की प्रो. वंदना सक्सेना ने शिरकत कीं। विशेषज्ञों ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम एक बेहतर समान समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षा को एक उपकरण के रूप में उपयोग करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कुलपति ने डॉ. माधुरी हुड्डा व डॉ. नीरू राठी की ओर से लिखित पुस्तक रिसर्च मेथोडोलॉजी इन एजुकेशन एंड सोशल साइंसेज का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रो. आरपी गर्ग, प्रो. कुलताज सिंह, शिक्षा विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी, संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed