{"_id":"5d44acc48ebc3e6d0c33b1b3","slug":"education-department-will-give-cycles-to-students-from-class-vi-to-viii-coming-from-two-kilometers-away-rohtak-news-rtk50899042","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलोमीटर दूर से आने वाले छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल देगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलोमीटर दूर से आने वाले छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल देगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
दो किलोमीटर दूर से आने वाले 282 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग दिलाएगा साइकिल
- भिवानी रोड स्थित राजकीय विद्यालय में पांच अगस्त को लगेगा साइकिल मेला, छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ
- साइकिल मेले में लड़कों को 3000 रुपये तक की 22 इंची साइकिल व लड़कियों को 2800 रुपये तक 20 इंची साइकिल दिलाएगा शिक्षा विभाग
- साइकिल मेले में लगे स्टॉल से विद्यार्थी पसंद कर सकेंगे साइकिल
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शिक्षा विभाग दो किलोमीटर दूर से स्कूल आने-जाने वाले छठी से आठवीं कक्षा तक के 282 विद्यार्थियों को साइकिल दिलाएगा। इसमें विभाग छात्राओं को 2800 और लड़कों को 3 हजार रुपये की राशि देगा। ज्यादा क्वालिटी की साइकिल खरीदने के लिए अभिभावकों को अतिरिक्त राशि खुद की जेब से भरनी पड़ेगी। इसके लिए विभाग पांच अगस्त को शहर के भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल मेला लगाएगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी नांदल ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल बांटी जा रही है, जिनके घर से स्कूल की दूरी दो किलोमीटर से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में इस तरह के छठी से आठवीं कक्षा के 282 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को इस साइकिल मेले में साइकिलें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में विद्यार्थियों को उनकी पसंद की साइकिलें दिलवाने के लिए विद्यालय परिसर में साइकिलों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस संबंध में तीन से चार वेंडरों से बातचीत की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस साइकिल मेले में लड़कियों को 20 इंच की साइकिल व लड़कों को 22 इंच वाली साइकिल दिलवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग लड़कियों को 2800 रुपये की व लड़कों 3000 रुपये की कीमत वाली साइकिलें दिलवाएगा। मेले में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइकिल पसंद करनी होगी।