{"_id":"d638a6322be75a1da4030db6c5bc2969","slug":"e-seva-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ई-सेवा केंद्र पर भर सकेंगे आयकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-सेवा केंद्र पर भर सकेंगे आयकर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 01 Aug 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
अब आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
एनडीएलएम (नेशनल डिजिटल लिटरेसी मिशन) के तहत जल्द ही डोर टू डोर यह सुविधा दी जाएगी।
शहर और गांवों में चल रहे हरियाणा ई-सेवा केंद्रों (सीएससी) पर ई-टैक्स सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत अभी 57 वीएलई कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
जिले में करीब एक लाख से ज्यादा लोग आयकर भरते हैं। दरअसल, आयकर दाताओं को ई-फाइलिंग के लिए सीए और वकील के पास मोटी फीस देकर यह काम कराना पड़ता था।
पर, अब सरकार की ओर से शहर और गांवों पर जो सीएससी चलाए जा रहे हैं, वहां पर लोगों को ई-फाइलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए उन्हें बहुत ही कम शुल्क देना पड़ेगा। फिलहाल, यह सुविधा शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि वीएलई को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है।
--------------------
मुख्यालय की ओर से निर्देश मिले हैं कि सभी सीएससी केंद्रों पर ई-फाइलिंग की सुविधा शुरू की जाए। इसके लिए ही विभाग काम कर रहा है। शहर और गांवों के लोगों को जल्द ही यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
- मनीष गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी रोहतक।