{"_id":"6085cbf38ebc3ebd0c457b95","slug":"duty-magistrate-appointed-to-manage-covid-care-centers-rohtak-news-rtk606002516","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटरों के प्रबंधन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटरों के प्रबंधन के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
जिले में छह कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए थे। इनमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रबंधन के लिए जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम करने के मकसद से छह कोविड केयर सेंटर बनाए गए थे, जहां मरीजों को रखने की व्यवस्था होगी। इस संबंध में 21 अप्रैल को उद्यमियों और समाजसेवियों के साथ बैठक की गई थी। उनसे अनुरोध किया गया था कि मरीजों के लिए बिस्तर, पानी, शौचालय आदि उपलब्ध करवाने के लिए वे सेंटर गोद लें। कई लोगों ने मौके पर बेड गोद लेने का आश्वासन दिया था। अब इन सेंटरों के प्रबंध की देखरेख के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जनसेवा संस्थान सेंटर के लिए तहसीलदार जीवेंद्र मलिक, बाबा मस्तनाथ कॉलेज छात्रावास के लिए तहसीलदार गुलाब सिंह, जेआर किसान होम्योपैथी कॉलेज के लिए नायब तहसीलदार राजकुमार, पालिका कॉलोनी सेंटर के लिए बीडीपीओ राजपाल चहल, डीपीएस स्कूल जींद रोड सेंटर के लिए बीडीपीओ राजकुमार शर्मा और माइक्रोन कॉलोनी सेंटर के लिए बीडीपीओ सुमित कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशासन ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सा संबंधी किसी भी सहायता के लिए 01262-281031, 94164-47071 और टोल फ्री नंबर 1075 और 1950 पर डायल किया जा सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 01262-244163 और 94680-90380 हैं। उपायुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 01262-244184 पर डायल कर भी कोरोना के संबंध में सहायता ली जा सकती है। टेस्ट रिपोर्ट के लिए मोबाइल नंबर 94163-77346 पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।