फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   dusyant told that- congress and BJP both are teacher

दुष्यंत चौटाला का तंज- झूठ बोलने में माहिर हैं कांग्रेस और भाजपा के नेता

Mon, 31 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 31 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
dusyant told that- congress and BJP both are teacher
हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जितना झूठ बोलने वाला नेता पिछले 50 सालों में नहीं आया और भाजपा की घोषणाओं पर तो कहना ही बेकार है।
विज्ञापन


 इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं ही अपनी घोषणाओं को जुमला बताते हैं।
दुष्यंत रविवार को इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर की दस दिवसीय अमेरिका यात्रा पर कहा कि सरकार का कहना है कि 10 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है।
विज्ञापन


इस पर विधानसभा सेशन में सरकार से व्हाइट पेपर पर डिटेल मांगी जाएगी। साथ ही 15 लाख रुपये हर खाते में, वन रैंक वन पेंशन, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल करने जैसी घोषणाओं का आज तक पता भी नहीं है। हरियाणा सरकार दावा करती है कि राज्य उद्योग नीतियों के लिए सहज है तो 50 से अधिक कंपनियां क्यों बैकफुट हो गई। चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में 2800 घोषणाएं की, लेकिन 250 ही पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव जानबूझकर करवा रहे लेट
पंचायती चुनाव पर भाजपा को घेरते हुए सांसद ने कहा कि यह चुनाव जानबूझ कर लेट किया जा रहा है। शिक्षा का आधार अहम है, लेकिन यह विधानसभा और लोकसभा स्तर पर होना चाहिए। पालिसी मेकर विधायक और सांसद होते हैं न कि सरपंच या जिला परिषद।

आर्थिक आधार पर हो आरक्षण
जाट आरक्षण पर सांसद ने कहा कि यह आर्थिक आधार पर होना चाहिए। यदि जाट कम्यूनिटी की बात करें तो पहले इनके पास 10 एकड़ जमीन होती थी, आज दो एकड़ जमीन रह गई है। रोहतक, सोनीपत, झज्जर की स्थिति खराब है।


स्मार्ट सिटी पर सीएम ने किया भेदभाव
स्मार्ट सिटी के नाम पर पहले हिसार और करनाल का नाम आया था। यहां भेदभाव किया गया। स्मार्ट सिटी करनाल को बना कर सीएम ने अपने हलके का ख्याल रखा। जबकि जरूरत जींद, मेवात नूंह व सोनीपत को थी। पहले सीएम ने रोहतक को देखा अब सीएम करनाल को देख रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed