फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Duster riding miscreants fired four bullets at the car of the factory owner's car with the intention of looting the IDC Chowk

आईडीसी चौक पर लूटपाट के इरादे से कार सवार फैक्टरी मालिक की कार पर डस्टर सवार बदमाशों ने चलाई चार गोलियां

Wed, 30 Sep 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Duster riding miscreants fired four bullets at the car of the factory owner's car with the intention of looting the IDC Chowk
रोहतक। आईडीसी चौक के पास एक फैक्टरी मालिक की कार पर हथियारों से लैस डस्टर सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से हमला बोल दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने एक के बाद एक करीब चार राउंड फायर भी किए। जिस दौरान एक गोली फैक्टरी मालिक की कार में परिचालक साइड में बोनट की ओर लगी। बदमाशों ने कार को घेर कर लूटपाट करने का प्रयास किया, लेकिन कार चला रहे फैक्टरी मालिक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई व वह मौके से साहस कर कार सहित भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी, इंदिरा कॉलोनी चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए व पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक अभिषेक ने बताया कि उसकी हिसार रोड पर फैक्टरी है। मंगलवार रात को वह किसी काम से अपने दोस्त के साथ फैक्टरी की ओर जा रहा था। जब वह आईडीसी चौक के पास पहुंचा तो वहां अचानक एक डस्टर गाड़ी आई। जिसमें से एक युवक उतरा, जिसके हाथ में पिस्तौल थी। यह देखते ही फैक्टरी मालिक ने कार को बैक गियर लगाकर भगाने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान कार की खिड़की खुल गई। बदमाश कार के दोनों तरफ लटक गए और अंदर घुसने का प्रयास किया। इसके बाद अभिषेक ने गाड़ी को सामने की दिशा में भगा लिया, जिससे दोनों बदमाश अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। उठने के बाद बदमाशों ने करीब चार फायर अभिषेक की गाड़ी की ओर किए।
विज्ञापन

---
वारदात मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। डस्टर सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से फैक्टरी मालिक पर हमला किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed