फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dust flying on Kishangarh road, problems of respiratory patients increased

Rohtak News: किशनगढ़ सड़क पर उड़ रही धूल, सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़़ी

Thu, 28 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dust flying on Kishangarh road, problems of respiratory patients increased
महम। कस्बे के भिवानी रोड से किशनगढ़ होकर निकलने वाले सड़क मार्ग पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस कारण सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सड़क पक्का करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने काम शुरू किया था। ग्रामीण जोगेंद्र गोयत, राजेश गोयत, प्रवीन, रणधीर मलिक, धर्मपाल पंच, राजमल का कहना है कि विभाग ने सड़क को पक्का करने के लिए पत्थर डाल कर उस पर रेत डाल दिया। इसके बाद इंटरलॉक टाइल लगाकर सड़क को पक्का करना था। पिछले दो माह से सड़क ऐसी ही है। इस ओर कोई काम नहीं हुआ है। सड़क पर पड़ा रेत वाहनों के टायरों के साथ उड़कर घरों व सांसों के साथ शरीर में जा रहा है। पहले ही स्मॉग बना हुआ है। इस पर भी सड़क से उड़ने वाली धूल बच्चों व बुजुर्गों को बीमार बना रही है। सांस के रोगी खासे परेशानी हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बताया कि इस बारे में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ चुनाव के समय विभाग ने कार्य शुरू कर मात्र दिखावा किया। अब ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस ओर कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन अरुण कुमार का कहना है कि सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। सिर्फ गांव में इंटरलॉक का काम बाकी है। यह एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed