फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dumped garbage outside DC residence in the morning, got garbage removed at night at Shantmai and Hafed Chowk

सुबह डीसी आवास के बाहर कचरा डाला, रात को शांतमई व हैफेड चौक पर कचरा उतरवाया

Fri, 28 Oct 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dumped garbage outside DC residence in the morning, got garbage removed at night at Shantmai and Hafed Chowk
शांत मई चौक के पास रात में ट्राली में भरे गए कूड़े को वापस गिरवाते हड़ताली सफाई कर्मचारी। अमर उजा? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में टकराव के हालत बनने लगे हैं। वीरवार सुबह किसी ने डीसी आवास के बाहर कचरा डाल दिया, जबकि रात को शांतमई चौक व हैफेड चौक पर कचरे से भरी ट्रॉली खाली करवा दी। साथ ही निर्णय लिया कि अब शहर से कचरा नहीं उठने देंगे। शुक्रवार को निजी एजेंसी के सभी सफाईकर्मी भी धरने में शामिल हो जाएंगे। उधर, निगम आयुक्त ने दोपहर को दावा किया कि शहर से ज्यादातर जगह से कचरा उठवा दिया गया है, लेकिन रात को हुए घटनाक्रम पर निगम प्रशासन ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 अक्तूबर से नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर जाएगी। मंगलवार व बुधवार की रात को नगर निगम प्रशासन ने 200 कर्मियों की ड्यूटी लगाकर शहर में लगे कचरे के ढेर उठवाये थे। वीरवार को दिनभर निगम कर्मी नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते रहे। सुबह किसी ने कैनाल रेस्ट हाउस चौक पर डीसी आवास के सामने कचरा डाल दिया। मामले की सूचना पाकर नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान मौके पर पहुंचे और मीडिया के सामने सफाई दी कि उनको पता नहीं किसने कचरा डाला है। अगर किसी सफाईकर्मी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात आठ बजे हुई निगम कार्यालय में आपात बैठक
वीरवार रात करीब आठ बजे नगर निगम के हड़ताली कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि मंगलवार व बुधवार की रात की तरह वीरवार की रात को कचरा नहीं उठने दिया जाएगा। क्योंकि इससे आंदोलन कमजोर हो रहा है। रात में पहले हड़ताली कर्मियों को सूचना मिली कि शांतमई चौक पर निगम कचरा उठवा रहा है। तुरंत हड़ताली कर्मी मौके पर पहुंचे और कचरे की ट्रॉली को खाली करवा दिया। इसके बाद सूचना मिली कि हैफेड रोड पर कचरा उठाया जा रहा है। निगम के हड़ताली कर्मी वहां भी पहुंच गए और कचरे से भरी ट्रॉली खाली करवा दी। प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि उन्होंने केवल निजी एजेंसी के सफाई कर्मियों का आह्वान किया कि वे हड़ताल में शामिल हो जाएं। कर्मचारी मान गए और कचरा वापस सड़क पर डाल दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पुलिस कर्मियों को आंदोलन से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी व सफाई कर्मी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा कर्मियों का दमन न करे सरकार
मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों का सीटू ने समर्थन किया है। सीटू महासचिव जयभगवान व कोषाध्यक्ष विनोद ने जारी बयान में कहा है कि सरकार शहरी सफाई कर्मचारियों को अकेला न समझे और उनकी आवाज दबाने का प्रयास न करे। आंदोलनकारियों के समर्थन में सीटू 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed