फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the increasing demand for bands, a turnover of Rs 1 crore is being done every month.

Rohtak News: बैंडबाजे की मांग बढ़ने से हर माह हो रहा एक करोड़ का कारोबार

Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Due to the increasing demand for bands, a turnover of Rs 1 crore is being done every month.
रोहतक। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बैंडबाजों का कारोबार भी चल पड़ा है। कारोबार से जुड़े संदीप किराड़ ने बताया कि पुरानी और नई पीढ़ी के बीच सामंजस्य बनाने के लिए अगर युवा किसी नए गीत की मांग करते हैं तो उनकी भावनाओं के अनुसार गीत बजाया जाता है।
विज्ञापन

पुराने गीत को पारंपरिक वाद्य यंत्रों से सुनकर युवा वर्ग का रोमांच और भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि आज बैंडबाजे का जिले में हर माह करीब एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

डीजे का बढ़ने लगा चलन
हालांकि, अब डीजे का चलन बढ़ने लगा है। गांव-देहात के ज्यादातर युवा डीजे को पसंद करने लगे हैं लेकिन बैंडबाजे जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मांग शादियों में आज भी बनी हुई हैं। जिले में बैंडबाजे से जुड़ी 200 दुकानें हैं जिनसे काफी संख्या में लोगों को रोजगार भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कार्ड हुए डिजिटल
उधर, शादी के कार्ड अब डिजिटल हो गए हैं। कारोबारी यशपाल धींगड़ा ने बताया कि कुछ साल पहले तक शादी के कार्ड की मांग खूब होती थी लेकिन अब परिवर्तन के दौर में शादी के कार्ड भी सीमित बनवाए जाने लगे हैं। दूर-दराज रहने वाले रिश्तेदारों या परिचितों को डिजिटल ही भेज रहे हैं। रोहतक में रेलवे रोड पर एक गली ही कार्ड वाली गली के नाम से जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed