फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to the block, 10 trains will be canceled on March 28

Rohtak News: ब्लॉक के चलते 10 ट्रेनें 28 मार्च को रहेंगी रद्द

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the block, 10 trains will be canceled on March 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 28 मार्च को 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी- दिल्ली रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54417 दिल्ली- रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा 28 मार्च को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली- हिसार रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54316 हिसार- रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 28 मार्च को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा 29 मार्च को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार पांच ट्रेने रीशेड्यूल की गई हैं। इमें 14662 जम्मूतवी-बाडमेर 27 मार्च को जम्मूतवी से 05 घंटे देरी से 28 मार्च को 03.25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 20914 दिल्ली सराय-राजकोट रेलसेवा 28 मार्च को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 05 मिनट देरी से 16.25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-अहमदाबाद रेलसेवा 28 मार्च को दिल्ली से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से 15.55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये ट्रेने


गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर एक्सप्रेस 27 मार्च को सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार-सादुलपुर होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस 28 मार्च को बरेली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20487 बाडमेर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा 27 मार्च को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-स्थल बोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मार्च को भुज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अस्थल बोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 54413 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 28 मार्च को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय-गढ़ी हरसरू के बीच 40 मिनट रेगूलेट रहेगी।

-----

आंशिक रूप से रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 14030 मेरठ छावनी -श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन 28 मार्च को मेरठ सिटी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 28 मार्च को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी तक ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ छावनी एक्सप्रेस रेलसेवा 28 मार्च को रेवाड़ी के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी।

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed